Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का रंगारंग समापन

स्काउट गाइड प्रशिक्षण से संवरता है जीवन- डा. वी.के. वर्मा

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती।  तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के तीसरे दिन प्रतिभागियों ने रंगोली,टेन्ट,गेट गैजेट्स,निश्चित समय में बिना बर्तन का भोजन बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गौतमबुद्ध मुरालीदेवी बालिका इण्टर कालेज गोटवा परिसर में आयोजित समापन शिविर में स्काउट गाइडों ने अनेक प्रदर्शन कर मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि डा. वी.के. ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में उनके भीतर छिपी क्षमता सामने आती है। कहा कि प्रतिभागियों ने जो सीखा है उससे अन्य छात्राओं को भी अवगत करायें। कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण से जीवन संवरता है ।
स्काउट ताली,पंजाबी ताली,स्वागत ताली,धन्यबाद ताली, आपात स्थिति में टेंट बनाने,निश्चित समय में बिना बर्तन भोजन बनाने का प्रयोगात्मक परीक्षा,रंगोली प्रतियोगिता आदि के बारे में विस्तार से जानकारी  दी गई। शशि वर्मा बेस्ट स्काउट गाइड चुनी गई।  टेंट निर्माण प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता बिना बर्तन भोजन बनाने की प्रतियोगिता में प्राथमिक चिकित्सा प्रतियोगिता में काजल गुप्ता, रागिनी वर्मा, प्रीती यादव आंचल यादव, अंजली वर्मा, इशिका, खुशी चौधरी, अंशू यादव, मधू, खुशबू, प्रांजल, अंजली, उमरा, शशि, शालिनी वर्मा, रेनू कशिश, खुशबू, कम्पनी कमाण्डर रेनू आदि का प्रदर्शन सराहा गया।
इस अवसर पर डा. आलोक रंजन, सविता श्रीवास्तव, अमरेश चौधरी, प्रवीन त्रिपाठी , विनय मौर्या आदि ने प्रतिभागियों द्वारा बनाये गए रंगोली,टेन्ट आदि को सराहा।