डीएम ने किया निर्माणाधीन भारत रत्न अटल बिहारी बाजपई आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

                         कुल लागत रुपया 71.84 करोड़ है, इसमें से रुपया 40 करोड़ अवमुक्त
कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने परशुरामपुर ब्लाक में निर्माणाधीन भारत रत्न अटल बिहारी बाजपई आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया तथा दिसंबर 2022 तक इसका निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। तहसील दिवस समाप्त होने के बाद अटल आवासीय विद्यालय पहुंचने पर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इसका कुल लागत रुपया 71.84 करोड़ है। इसमें से रुपया 40 करोड़ अवमुक्त हुआ है तथा रूपया 32 करोड व्यय हो चुका है।
जिलाधिकारी ने गौर ब्लाक के कुनगाई बुजुर्ग प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर मनरेगा के अंतर्गत विद्यालय की बाउंड्री बनवाई जा रही है परंतु बालू और मोरंग का एक साथ प्रयोग किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण सामग्री में बेहतर संतुलन बनाकर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यह मुख्य मार्ग पर स्थित विद्यालय हैं। इसके निर्माण में किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही छम्य नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमृतपाल कौर, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर