Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सांसद ने बभनान रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखा किया रवाना

कबीर बस्ती न्यूजः
रिर्पोट- सौरभ मिश्र
 बभनान (बस्ती):  सांसद हरीश द्विवेदी ने 3:47 मिनट पर बभनान रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15653 गुवाहाटी जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। रेल प्रशासन ने बभनान रेलवे स्टेशन पर 2 सितंबर से इस ट्रेन के ठहराव की घोषणा की थी। ट्रेन के बभनान रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय दिन के 3.50 मिनट है पर यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग 03 मिनट पहले 3 बजकर 47 मिनट पर पंहुची।ट्रेन रूकते ही संसद ने ट्रेन चालक को माला पहनाकर स्वागत किया।बाद में 03.51 बजे सांसद ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाया और वह अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। स्थानीय लोगों की समस्या देखते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने ट्रेन ठहराव के लिए पहल करते हुए रेलवे के चेयरमैन को पत्र सौंपा था तब जाकर ट्रेन का ठहराव संभव हो पाया। ट्रेन के ठहराव होने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई ।उक्त मौके पर मुख्य रूप से गौर ब्लाक प्रमुख जटाशंकर शुक्ल, अजीत पांडे,प्रबल मालानी, राधेश्याम कमलापुरी, राजेश कमलापुरी, निरंजन प्रसाद यादव, विशाल श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार, अरविंद तिवारी,आरपीएफ चौकी इंचार्ज भीम सिंह, प्रभारी निरीक्षक गौर बृजेंद्र पटेल, पैकोलिया थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडे,बभनान चौकी इंचार्ज जनार्दन प्रसाद,सहित तमाम लोग मौजूद रहेl