प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई दुबौलिया का अधिवेशन

रामपाल चौधरी अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ मन्त्री बने

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन और दुबौलिया विकास खण्ड के पदाधिकारियों का चुनाव दुबौलिया बीआरसी के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं शिक्षोन्नयन गोष्ठी के बाद  चुनाव अधिकारी विजय प्रकाश चौधरी व चुनाव पर्यवेक्षक विजय प्रताप वर्मा की देख रेख में अधिवेशन सम्पन्न हुआ।
जिसमें सर्व सम्मति से महेश कुमार और दिवाकर सिंह संरक्षक रामपाल चौधरी अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ मन्त्री लल्लन त्रिपाठी और राजेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र बहादुर संयुक्त मन्त्री सुशीला त्रिपाठी,सौरभ शुक्ल,रुशिला दिवाकर, हिमांशु श्रीवास्तव, ज्ञानेन्द्र सिंह को उपाध्यक्ष अनीता देवी,राम प्रताप,अभिषेक त्रिपाठी, सन्दीप कुमार,वाजिद अली संगठन मंत्री श्रवण कुमार प्रचार मन्त्री नरेंद्र कुमार चौधरी ऑडिटर दीपक कुमार चौधरी को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने निवर्तमान अध्यक्ष दिवाकर सिंह को जिले का उपाध्यक्ष घोषित किया।
दुबौलिया ब्लाक के प्रांगण में संघ के जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुये अधिवेशन में शिक्षकों की समस्या, कर्तव्य, शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक अपनी ताकत को पहचाने और अधिकार हासिल करने के साथ ही कर्तव्य पर पूरा ध्यान दें।
उन्होंने पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुये कहा कि शिक्षक समाज की धुरी है। पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करें। शिक्षक समाज की रीढ है, हमें अपने दायित्वों के निर्वहन के साथ ही अधिकारों के लिये निरन्तर सक्रिय रहना होगा, संगठन की मजबूती आवश्यक है। यह जानकारी संघ के जिला मीडिया प्रभारी रवीश कुमार मिश्र ने दी है।
इस दौरान अखिलेश मिश्र, राघवेन्द्र सिंह,अभय सिंह यादव,शैल शुक्ल,रक्षाराम वर्मा,सतीश शुक्ल,संतोष भट्ट,राम भरत वर्मा,देवेन्द्र वर्मा,जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय,विवेक कान्त पाण्डेय,राजेश वर्मा,दिनेश वर्मा,स्कन्द मिश्र,सन्तोष कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर