Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

शैक्षणिक कार्यशाला में प्रतिभागियों ने सीखा  शून्य निवेश नवाचार के द्वारा टीएलएम निर्माण

कबीर बस्ती न्यूज‘

बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट)बस्ती में तीन दिन से चल रहे जनपद स्तरीय टीएलएम(टीचिंग लर्निंग मैटेरियल) निर्माण कार्यशाला का द्वितीय बैच का आज समापन हो गया। इसके पहले कार्यशाला के तृतीय और अंतिम दिवस का शुभारंभ डायट प्राचार्य केएस वर्मा और कार्यशाला संयोजक व डायट प्रवक्ता शशिदर्शन त्रिपाठी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला के अंतिम दिन प्रतिभागियों द्वारा टीएलएम प्रदर्शनी लगाई गई। प्राचार्य केएस वर्मा के निर्देशन और मुख्य अतिथि महिला पीजी कॉलेज बस्ती की प्राचार्या प्रो0(डॉ) सुनीता त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ रघुवर पाण्डेय की उपस्थिति में कार्यशाला प्रभारी व डायट प्रवक्ता शशिदर्शन त्रिपाठी, एसआरजी अंगद पाण्डेय और आशीष श्रीवास्तव ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो0(डॉ) सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि टीएलएम वास्तव में कक्षागत शिक्षण को समृद्धशाली और रुचिकर बनाने काफी सहायक है इसलिए इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों की कक्षा में टीएलएम के आसान पहुंच को सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर प्राचार्य केएस वर्मा ने कहा कि हमारे शिक्षक इस प्रकार के टीएलएम का निर्माण करे जो बच्चों के परिवेशीय वातावरण में उपलब्ध है, जिससे चीजों के प्रति उनकी समझ को विकसित किया जा सके। कार्यशाला प्रभारी व डायट प्रवक्ता शशिदर्शन त्रिपाठी ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य शून्य निवेश नवाचार के द्वारा न्यूनतम खर्च में टीएलएम का निर्माण करना है, जिससे प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ रहें छात्रों में भाषायी तथा गणितीय दक्षता का विकास हो सके।
टीएलएम कार्यशाला के सन्दर्भदाता एआरपी उमेश सिंह और बृजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने कार्यशाला में आकार कार्ड , भाषा कार्ड, कविता पोस्टर, लेबलिंग कार्ड, पपेट, क्रमबद्व-चरणबद्व कार्ड, फोटो फ्रेम, एक एक कि संगत चार्ट,फ्लैश कार्ड, बिग बुक का निर्माण, गिनती संख्या चार्ट, दूर और पास के चित्र कार्ड, अंदर और बाहर के चित्र कार्ड, डाटा हैंडलिंग आदि का निर्माण किया ।
कार्यशाला में प्रवक्ता डॉ रविनाथ, डॉ0 मृत्युंजय सिंह, सरिता चौधरी, वर्षा पटेल, कल्याण पाण्डेय, गोविंद प्रसाद, संदीप कुमार, इमरान खान आदि ने अपना योगदान दिया।
इस दौरान आत्मा सिंह, धर्मेंद्र कुमार निषाद, विश्वदीपक मिश्रा, मीना शर्मा, रितू, नरेंद्र द्विवेदी, निवेदिता शुक्ला, प्रियंका सिंह, राजेश कुमार, सूर्य नारायण सिंह, राघवेंद्र त्रिपाठी एवं पीयूष कुमार मिश्र के साथ डीएलएड प्रशिक्षु हरिओम, विकास चौधरी, शिवम सिंह, अमर सिंह, अखिलेश सिंह यादव, मदनेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।