Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी करने, पदोन्नति  की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी करने के साथ ही पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण कराया जाय।
ज्ञापन देने के बाद संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह और मंत्री बालकृष्ण ओझा ने संयुक्त रूप से बताया कि पिछले 7 वर्षो से जनपद में शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी न होने के कारण शिक्षकों में रोष है और  पदोन्नति प्रक्रिया बाधित हो गई है। कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि अधिकांश विद्यालयों में प्रधानाध्यपकों के  रिक्त पदों के सापेक्ष शिक्षक प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्य कर रहे हैं किन्तु उन्हें वेतन सहायक अध्यापक का मिल रहा है। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दिया कि यदि 15 दिनों के भीतर शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी नहीं किया जाता तो शिक्षक आन्दोलन को बाध्य होंगे।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से अनुराग श्रीवास्तव, विजय भारती, विवेक सिंह, सन्तोष यादव, नवीन श्रीवास्तव, महाबीर प्रसाद, सुशील गहलोत, नितिन, प्रसून श्रीवास्तव, अशोक यादव, राजेश गिरी, राकेश सिंह, रजनीश यादव, सुधीर तिवारी, हरेन्द्र यादव, सनद पटेल, डा. प्रमोद सिंह, सत्य प्रकाश गुप्ता आदि शामिल रहे।