Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

अंकिता भण्डारी की हत्या के विरोध में बापू प्रतिमा के समक्ष कैन्डिल जलाकर मांगा न्याय

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । मंगलवार को ‘गांधी के लोग’ संगठन की ओर से संयोजक गांधियन राकेश पाण्डेय के नेतृत्व में गांधी कला भवन स्थित बापू प्रतिमा के समक्ष ‘रघुपति राघव राजाराम’ का पाठ कर उत्तराखण्ड राज्य के पौड़ी गढवाल में पूर्व मंत्री विनोद आर्य के पुत्र द्वारा अपने ही रिजार्ट में कार्य करने वाली अंकिता की हत्या मामले में दोषियों केे विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग किया गया। बापू प्रतिमा के समक्ष कैन्डिल जलाकर अंकिता भण्डारी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। अनेक लोग हाथों में तख्तियां और मोमबत्ती लेकर अंकिता के हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे।
संयोजक गांधियन राकेश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की सरकार में बेटियां खतरे में हैं और उनके नेता और परिजन ही मजबूर बेटियों को मौत के घाट उतार रहे हैं। आरोप लगाया कि पुलिस सरकार के दबाव में हैं और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की जगह साक्ष्य मिटाये जा रहे हैं। साधूसरन आर्य, गिरजेश पाल, अतीउल्ला सिद्दीकी, प्रमोद दूबे, अवधेश सिंह आदि ने मांग किया कि अंकिता भण्डारी के दोषियों को ऐसी सजा दी जाय जिससे फिर किसी गरीब की बेटी को दबंगों के कारण अपनी जान न गंवाना पड़े।
अंकिता भण्डारी को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर बापू प्रतिमा के समक्ष कैन्डिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से  राधा देवी, राम धीरज चौधरी, मंजू पाण्डेय, नीलम विश्वकर्मा, गिरजेश पाल, सन्तोष पाण्डेय, साधूशरन पाण्डेय, विनोदरानी आहूजा, रामदास, कंचन विश्वकर्मा, अच्छेलाल गुप्ता आदि शामिल रहे।