Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पति की क्रूरता को नही सहन कर पायी विवाहिता फिर मौत को लगाया गले, आरोपी पति गिरफ्तार

कबीर बस्ती न्यूजः

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्व दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक नवविवाहिता ने खुद का वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पूर्व महिला ने वीडियो अलीगढ़ अपने मायके वालों के पास भेज दिया। जब तक परिजन दिल्ली पहुंचते तब तक काफी देर हो चुकी थी। महिला अपने घर पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मृतका की शिनाख्त आरती गुप्ता (27) के रूप में हुई है। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मृतका के वीडियो और पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर उसके पति अनुपम गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। अनुपम आर्टिटेक्ट है। गोविंदपुरी थाना पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम भी मामले की छानबीन कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से मानिक चौक, अलीगढ़, यूपी की रहने वाली आरती गुप्ता की शादी इसी साल 30 जनवरी को हिमगिरी अपार्टमेंट, गोविंदपुरी में रहने वाले अनुपम से हुई थी। अनुपम हौजखास स्थित एक निजी कंपनी में आर्किटेक्ट की नौकरी करता है। आरोप है कि शादी के बाद से अनुपम आरती को दहेज के लिए पीटता था।

वीडियो में कई बार आरती ने इसका जिक्र भी किया। 24 सितंबर को झगड़े के बाद अनुपम आरती को छोड़कर चला गया। पति को ढूंढते हुए आरती थाने भी पहुंची, लेकिन उसने कोई शिकायत नहीं दी। उसी रात को उसने एक वीडियो बनाया। वीडियो में उसने अपने साथ मारपीट और पति द्वारा अकेला छोड़कर जाने की बात की। बाद में उसने परिवार को वीडियो भेजकर फांसी लगा ली। परिवार को जब तक इसका पता चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आरती के पिता गिरीश चंद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुपम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।