Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मुंबई के व्यापारी ने भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ला के हड़प लिए 3.25 करोड़ रुपये, मुकदमा दर्ज

कबीर बस्ती न्यूजः

गोरखपुर: शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ला के 3.25 करोड़ रुपये मुंबई के व्यापारी ने हड़प लिए हैं। आरोप है कि सांसद ने दस वर्ष पहले व्यापारी को रुपये उधार दिए थे। व्यापारी पर रुपये लौटाने का दबाव बनाया तो चेक थमा दिए, जो कि बाउंस हो गए। सांसद की शिकायत पर कैंट पुलिस ने मुंबई के व्यापारी जैन जितेंद्र रमेश के खिलाफ रुपये हड़पने का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

सांसद रवि किशन ने पुलिस अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि वर्ष 2012 में ईस्ट मुंबई के कमला पाली बिल्डिंग निवासी जैन जितेंद्र रमेश को 3.25 करोड़ रुपये दिए थे। जब रुपये वापस मांगे गए तो वह आनाकानी करने लगे। दबाव बनाया गया तो 34-34 लाख रुपये के 12 चेक दे दिए। यह चेक मुंबई के विले पार्ले, पीएम रोड स्थित टीजेएचडी सहकारी बैंक लिमिटेड के थे।

सात दिसंबर 2021 को 34 लाख रुपये का चेक एसबीआई की बैंक रोड स्थित शाखा में जमा कराया गया, लेकिन बैंक खाते में रुपये नहीं आए।   16 फरवरी 2022 को बैंक के अधिकारियों ने पत्र लिखकर बताया कि जिस बैंक खाते का चेक दिया गया, उसमें रुपये ही नहीं हैं। लिहाजा, चेक बाउंस हो गया। इस सिलसिले में व्यापारी जैन जितेंद्र रमेश से बात भी की गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका।
चेक बाउंस होने के बाद से ही अपने रुपये वापस मांग रहे हैं, लेकिन व्यापारी तैयार नहीं है। इससे मानसिक रूप से परेशान हैं। आर्थिक उत्पीड़न का शिकार हैं। पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर कैंट थाना पुलिस ने मुंबई व्यापारी के खिलाफ रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज किया है।

प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट शशिभूषण राय ने बताया तहरीर के आधार के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।