Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का औचक निरीक्षण

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, प्रधान मजिस्टेªट किशोर न्याय बोर्ड, उप जिला मजिस्टेªट न्यायिक हर्रैया ने संयुक्त रूप से पचपेडिया स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय संस्था में 121 किशोर निरूद्ध पाये गये, जबकि संस्था की स्वीकृत क्षमता मात्र 30 किशोर की है।
निरीक्षण के समय सम्प्रेक्षण गृह की क्षमता के दृष्टिगत वर्तमान भवन में संचालित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) संचालित करने हेतु उपयुक्त पाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थित अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र कुमार, जिला प्र्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी को समिति बनाकर सुरक्षा संबंधी समस्त कार्य नगर पालिका से कराये जाने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर सम्प्रेक्षण अधीक्षक अविनाश पटेल, स्टाफ नर्स अमरेन्द्र चौधरी, अनवेषक पवन बरनवाल, केयरटेकर कृष्ण चन्द्र चौधरी उपस्थित रहें।