Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

जिलाधिकारी कार्यालय पर होता है मुख्यमंत्री पोर्टल का मजाक

समय पूरा होने पर बिना निस्तारण के  किया जाता है निस्तारण
पूर्ति और पुलिस दोनों बिभाग एक दूसरे पर लगाते है आरोप
कबीर बस्ती न्यूजः
रिर्पोट- पंकज दूबे
हर्रैया, बस्ती। मामला जिले के बिक्रमजोत ब्लॉक के शम्भुपुर गांव का है बर्ष 2019  में पिपरी संग्राम गांव में मुर्दे भी उठाते है राशन की हेड लाइन समाचार पत्र कबीर बस्ती में प्रकाशित हुआ था जिसको संज्ञान में लेते हुए  तत्कालीन उपजिलाधिकारी  हर्रैया ने  उचित दर बिक्रेता मंजूदेवी को  31 जुलाई 2019 को मृतक का राशन उठाना व अपने परिवार में राशनकार्ड बनाकर अनुचित तरीके से लाभ उठाने के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण माँगा था,  जिसमे मंजू देवी ने एक अपराध को छुपाने हेतु दूसरा अपराध करते हुए तत्कालीन ग्राम बिकास अधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर करके व पद का मुहर लगाकर कूटरचित तरीके से अभिलेख तैयार कर स्पष्टीकरण दिया।  इधर जनसूचना के जबाब में ग्रा.बि.अधि. ने लिखित में दिया कि यह हस्ताक्षर फर्जी है  मेरा हस्ताक्षर नहीं है।
पूरे प्रकरण की शिकायत पंकज दुबे ने साक्ष्य सहित जिला मुख्यालय पर किया शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए ने स्वयं मुख्यमंत्री पोर्टल पर डालकर सीओ हर्रैया व डी यस ओ बस्ती को कार्यवाही हेतु  निर्देशित किया शिकायत सन्दर्भ संख्या 20018522008034 जिसमे दोनों बिभाग ने अपनी आख्या में एक दूसरे पर टालते हुए  कार्यवाही के लिया लिखा शिकायत का निस्तारण हुआ नहीं  इधर समय पूरा होते देख जिम्मेदारों ने निस्तारण कर दिया जब इसके बारे में शिकायत प्रकोष्ठ के बाबू मोतीलाल से पूछा गया तो उन्होंने बताया की क्या करे समय पूरा हो रहा था निस्तारण करना जरुरी था जब उनसे पूछा गया की आख्या पढ़ा की नहीं तो इस पर उन्होंने सौरभ बाबू से पूछने के लिए बताया गया
वैसे इस मामले को छोड़कर एक और मामले में  श्री दुबे के शिकायत पर दुकान का लाइंसेंस निरस्त हो चुका है ,इसी कार्यवाही को पूर्ति बिभाग सभी शिकायतों में इस्तेमाल करके अपनी पीठ थप-थपा रही है।
श्री दुबे से इस मामले पर ग्रा बि अधि ने बताय की भइया मेरे भी घर परिवार है इनका क्या ये सब गुंडाएक्ट हिस्ट्रीशीटर वाले है इन्होने साफ कहा है की अगर एफ आई आर कराओगे तो जैसे इतने मुकदमे वैसे एक मुकदमा और सही लेकिन आपकी तो जिंदगी रद्द हो जाएगी इसलिए शिकायत आप करो।