Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

700 से अधिक छात्रों को सांसद ने किया सम्मानित

कबीर बस्ती न्यूजः
बस्ती। आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत दृष्टि फाउंडेशन द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय एवं वाचनालय द्वारा पूरे जनपद से 35 विद्यालयों में सप्ताह भर तक विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ चयनित लगभग 700 से अधिक बच्चों को शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय उस काल एवं वाचनालय में सांसद हरीश द्विवेदी ने प्रमाण पत्र व मेडल वितरित किए।
 इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय एवं वाचनालय बस्ती ही नहीं अपितु पूरे पूर्वांचल का अपनी तरह का अलग केंद्र है जहां पर बस्ती के युवाओं छात्र-छात्राओं के पढ़ने के लिए एक लाख से अधिक पुस्तकों का विशाल भंडार है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन एवं परिसर है। पूरा परिसर वाईफाई से युक्त तथा ई लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए अलग से अध्ययन केंद्र के रूप में इसे विकसित किया गया है। बड़ी संख्या में जनपद के छात्र प्रतिदिन यहां आकर पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चों को इस केंद्र से जोड़ने के लिए पूरे जनपद में पुस्तकालय की तरफ से विद्यालयों में निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता,वसंगीत प्रतियोगिता कवि सम्मेलन गायन प्रतियोगिता सहित कुल 7 प्रतियोगिताओं का आयोजन 7 देशों में किया गया।कार्यक्रम में जनपद के सभी विद्यालयों से चयनित फुल 700 बच्चों का चयन सम्मान के लिए किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य अतिथि लोहिया संस्थान के पूर्व निदेशक डॉक्टर संदीप मालवीय ने कहा कि यह पुस्तकालय बच्चों के लिए वरदान है। बस्ती के युवाओं को इससे आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने सांसद श्री हरीश द्विवेदी की मालवीय जी से तुलना करते हुए हरीश द्विवेदी के संकल्प के लिए उनकी प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि देवाशीष शुक्ल ने पुतस्तकालय को  बस्ती के लिए वरदान बताया। कार्यक्रम का संचालन दृष्टि फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने किया।कार्यक्रम में राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक डॉ सर्वेष्ट मिश्र, अनूप खरे, दुष्यन्त सिंह, प्रमोद पांडेय, आशीष श्रीवास्तव विद्यामणि सिंह, बृज भूषण पांडे, भावेष पाण्डेय, शशांक शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम मव स्कूल के बच्चों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। अंत मे अतिथियों द्वारा सभी को मेडल व प्रमाण पत्र वितरित किए गए।