Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

सम्मानित हुये वृद्ध जन, डीएम ने बढाया हौसला

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर शनिवार को वृद्धा आश्रम बन्तला में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि वृद्ध जनों के आदर से ही समाज विकसित और खुशहाल रहेगा, हमें उनके अनुभवों से लाभ उठाना चाहिये। विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव न्यायाधीश उमेश यादव ने कहा कि वृद्ध जनों को न्याय दिलाने के लिये वे सदैव तत्पर है। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि वृद्धा आश्रम के सभी लोगों ने वृद्धा पेंशन मिलेगा। 16 वृद्ध जनों को पेंशन का लाभ दिलाया जा चुका है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुये वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के सचिव श्याम प्रकाश शर्मा ने वृद्ध जनांे की स्थिति, आवश्यकता, समाज के बदलते सन्दर्भो पर विस्तार से प्रकश डाला। कार्यक्रम को सत्येन्द्रनाथ मतवाला, बी.के. मिश्र, राम यज्ञ मिश्र, ओम प्रकाशनाथ मिश्र, जलालुद्दीन कुरेशी आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि वृद्ध जनों को आदर के साथ ही अवसरों की आवश्यकता है। अध्यक्षता करते हुये डा. राम नरेश मंजुल ने कविताओं के माध्यम से वृद्धजनों की स्थिति को सामने रखा। कार्यक्रम का आयोजन वृद्धाआश्रम के संचालक अतुल शुक्ल और अम्बिकेश्वरमणि त्रिपाठी एवं वार्डेन मीना पाण्डेय के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर सुदामा राय, भद्रसेन सिंह बंधु, डा. रामनरेश सिंह मंजुल, सत्येन्द्रनाथ मतवाला, पेशकार मिश्र, श्याम प्रकाश शर्मा, रामयज्ञ मिश्र, विनय कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, बटुकनाथ शुक्ल, जलालुद्दीन कुरेशी, हरीराम पाल, राधेश्याम  श्रीवास्तव को जिलाधिकारी द्वारा अंग वस्त्र और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। डीएम ने वृद्धाआश्रम के वृद्ध जनों में वस्त्र, फल वितरित किया।