Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

स्वच्छता अभियान चलाकर किया बापू-शा़स्त्री को नमन्

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा की कड़ी में रविवार को  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री  की प्रतिमा पर भाजपा  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला प्रभारी  अशोक सिंह  के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाने के बाद शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । अशोक सिंह ने कहा कि स्वच्छता को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं झाडू लगाने में कोई संकोच नहीं करते। पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि बापू-शास्त्री ने कठिन समय में देश को दिशा दिया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस अवसर पर सेवा पखवाड़के के रूप में सेवा के अनेक कार्यक्रम चलाये गये। संयोग ही है कि इन्ही तिथियों में देश के दो महान विभूतियों को नमन् करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में  जिला उपाध्यक्ष अरविन्द श्रीवास्तव गोला, वैभव पाण्डेय , युवा मोर्चा जिला मंत्री  अभिषेक सिंह गोलू , परमेश्वर शुक्ला ‘पप्पू’ राना दिनेश प्रताप सिंह, सुबाष श्रीवास्तव, प्रमोद कन्नौजिया, सोनू पाण्डेय, आमिर चंद गुप्ता, मनमोहन श्रीवास्तव काजू के साथ ही  अनेक े पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे।