स्नातक निर्वाचन के लिये बैठक में बनाया रणनीति

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर स्नातक निर्वाचन की तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये स्नातक निर्वाचन के क्षेत्रीय संयोजक संजीव राय ने कहा कि यह चुनाव अत्यन्त महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची में नाम पंजीकृत कराने हेतु तेजी लाया जाय और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर शहर से लेकर गांव तक के स्नातकों को मतदाता सूची से जोड़ा जाय।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं स्नातक चुनाव के जिला संयोजक प्रत्यूष बिक्रम सिंह ने बैठक में बताया कि विधानसभा संयोजक, 26 मण्डलों के संयोजक घोषित किये जा चुके हैं। संयोजकों को घर-घर जाकर स्नातकों को मतदाता सूची से जोड़ने का दायित्व सौंपा गया है। तैयारी बैठक में स्नातक निर्वाचन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिये गये। भाजपा जिला प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुट जाय और जीत सुनिश्चित करें। अध्यक्षता अरविन्द श्रीवास्तव गोला ने किया।
तैयारी बैठक में मुख्य रूप से गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेन्द्र गौड़, अशोक गुप्ता, वीरेन्द्र गौतम, विपिन सिंह, डा. अजीत प्रताप सिंह, डा. अनिल मौर्या, राकेश शर्मा, अरविन्द मिश्र, अखण्ड प्रताप सिंह, वैभव पाण्डेय, शैलेष अग्रहरि, राम सिंगार ओझा, गजेन्द्र सिंह, कुंवर आनन्द सिंह, अवधेश सिंह के साथ ही सभी मण्डलों के मण्डल अध्यक्ष एवं संयोजक शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर