Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

पुरानी पेंशन नीति के लिये मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । गांधी जयंती के अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एसपी तिवारी गुट के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार पाण्डेय के संयोजन में पदाधिकारियों  और कर्मचारियों ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पुरानी पेंशन नीति बहाल किये जाने की मांग को लेकर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण  के बाद मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक  ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।
कर्मचारी  2 अक्टूबर  गांधी जयंती के दिन गांधी प्रतिमा से 200 मीटर दूर से  पैदल मार्च गांधी प्रतिमा तक पहुंचे और गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अध्यक्ष अतुल कुमार पाण्डेय ने कहा कि राज्य सरकार पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने में लगातार आनाकानी कर रही है। पेंशन बुढापे की लाठी है, इसे हासिल करने के लिये प्रदेश नेतृत्व में चरणबद्ध ढंग से आन्दोलन जारी रखा जायेगा।
बापू प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री वेद प्रकाश मिश्रा, सोमइ राम आजाद, मण्डल अध्यक्ष राम सहाय यादव, दीपक कुमार, लालजी निषाद, भरत राम, असलम अंसारी, प्रदीप कुमार, राघव प्रसाद, शिव कुमार यादव, महेंद्र प्रताप राव, दिनेश चन्द्र पाण्डेेय, शीतल पाण्डेेय, महेश चौधरी, दिनेश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, बलराम यादव, शिवा कुमार, बुधई प्रसाद, लाल बहादुर आदि शामिल रहे।