Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

आचार्य रामचन्द्र शुक्ल को जयंती पर किया नमन

कबीर बस्ती न्यूजः
बस्ती। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल को याद करते हुये उनकी जयंती पर सोशल के पदाधिकारियों ने बड़े वन स्थित उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उनके योगदान पर विमर्श किया गया। क्लब मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय व संस्थापक उमेश श्रीवास्तव के संयोजन में क्लब के पदाधिकारी बड़ेवन चौराहे पर इकट्टा हुये। यहां स्थित आचार्य की प्रतिमा की साफ सफई और विधिवत धुलाई की। इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान पर चर्चा की गई।
पदाधिकारियों ने कहा आलोचना के क्षेत्र में आचार्य शुक्ल की वैश्विक पहचान है। हिन्दी साहित्य के विकास में उनका योगदान हमेशा अनुकरणीय रहेगां क्लब प्रवक्ता अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि लम्बे संघर्ष के बाद बड़ेवन चौराहे पर अंततः आचार्य शुक्ल की प्रतिमा स्थापित हुई। युवा पीढी को आचार्य शुक्ल के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये। संरक्षक व युवा नेता अंकुर वर्मा ने कहा कि अगौना गांव में जन्में आचार्य शुक्ल हिन्दी साहित्य के उज्जवल नक्षत्र है। वे सदैव याद किये जायेंगे। वे जनपद के गौरव और विश्व हिन्दी साहित्य में आलोचना सम्राट है। आचार्य शुक्ल को जयंती पर नमन् करने वालों में संस्थापक उमेश श्रीवास्तव, समाजसेवी अमीर चंद गुप्ता, समाजसेवी राजन मिश्रा, राहुल पटेल, रंजीत श्रीवास्तव, अर्जुन कनौजिया राकेश चौरसिया बीरू चौधरी, अजय शर्मा, प्रहलाद कसौधन, पवन अग्रहरि, विवेक कुमार पांडे, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, आदि शामिल रहे।