Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

गायत्री शक्तिपीठ पर महानवमी के दिन किया गया हवन, पूजन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती – नवरात्रि की महानवमी शक्ति साधना का आखिरी दिन होता है | दुर्गा नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है, इस दिन कई लोग कन्या पूजन कर शुभ मुहूर्त में हवन करते हैं और फिर व्रत का पारण किया जाता है | महा नवमी पर देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था, इसलिए इन्हें महिषासुर मर्दिनी कहा जाता है. कहते हैं नवमी पर माता की पूजा, मंत्र जाप, हवन करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है | नवरात्रि की महा नवमी इस बार बेहद खास मानी जा रही है क्योंकि इस दिन खास योग बन रहा है | आज मंगलवार को महानवमी के दिन गायत्री शक्तिपीठ बस्ती के यज्ञशाला में बृहद हवन का कार्यक्रम रखा गया |जिसमे जनपद के तमाम नागरिको ने शक्तिपीठ पर आकर हवन पूजन किये |
गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी/वरिष्ठ परिव्राजक राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया की बृहद हवन करने का यह कार्यक्रम हर वर्ष महानवमी और दशमी में रखा जाता है और दशमी के दिन सामूहिक सहभोज (भंडारा) भी किया जाता है |