वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा शैक्षणिक भ्रमण पर अमेरिका रवाना

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा 7 अक्टूबर शुक्रवार की रात्रि को अमेरिका और कनाडा शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुये। वे अनेक विश्वविद्यालयों में वैज्ञानिक क्षेत्र में कक्षायें लेंगे। 1 माह के भ्रमण पर निकले अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा ने बताया कि उनकी यात्रा का उद्देश्य अमेरिका और कनाडा में रह रहे भारतीयों से संवाद और  विधिक क्षेत्र में योगदान पर विमर्श के साथ ही अनुभव का विस्तार करना है।
अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा के अमेरिका और कनाडा यात्रा पर जाने के दौरान वरिष्ठ साहित्यकार सत्येन्द्रनाथ मतवाला, रोटेरियन विनय कुमार श्रीवास्तव, पेशकार मिश्र, बी.के. मिश्र, ओम प्रकाश धर द्विवेदी, कृष्णचन्द्र पाण्डेय, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, नेबूलाल चौधरी, राजकुमार श्रीवास्तव, लालजी पाण्डेय , दीनानाथ यादव, गणेश, अजमत अली सिद्दीकी, राजकुमार श्रीवास्तव, सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनके सुखद यात्रा की कामना किया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर