संपूर्ण समाधान दिवस में 39 शिकायतों मे 10 का मौके पर निस्तारण

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने लेखपालों को निर्देशित किया है कि चकमार्ग एवं सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अस्थाई अवैध अतिक्रमण तत्काल हटाए। स्थाई प्रकृति के अतिक्रमण होने पर मुकदमा दर्ज कराएं। वे संपूर्ण समाधान दिवस तहसील रुधौली में लेखपालों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि तालाब, पोखरे, चारागाह से अवैध अतिक्रमण हटाने पर लेखपालों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 39 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉक्टर आरपी मिश्रा ने भी लोगों की शिकायतों को सुना तथा उसके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि आइजीआरएस पोर्टल पर अगले 3 दिनों में डिफाल्टर होने वाली शिकायतों को समयबद्ध ढंग से अधिकारी निस्तारित करें। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग का उल्लेख करते हुए कहा कि अधिकारी इन शिकायतों को प्राथमिकता पर निस्तारित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
उन्होंने कहा कि अगले 3 दिनों में लगभग 370 शिकायतें निस्तारित ना होने पर डिफाल्टर की श्रेणी में आ जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसमें मुख्यमंत्री संदर्भ 32, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 94, जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक/सी.एस. 52, सम्पूर्ण समाधान 34, आनलाइन संदर्भ 151 एवं पी.जी. पोर्टल संदर्भ (भारत सरकार) के 07 है।
तहसील दिवस से निकलते हुए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य व पशुपालन विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि आयुर्वेद का अलग से स्टॉल लगाया जाए। साथ ही दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र बनाने का स्टाल भी लगाया जाए।
तहसील दिवस का संचालन उप जिलाधिकारी आनंद श्रीनेत ने किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव, आपूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई राकेश कुमार गौतम, आरइडी के अरविंद कुमार, विद्युत के अमित कुमार, सुशील कुमार मिश्र, बीएसए इंद्रजीत प्रजापति, विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर