Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जनपद स्तरीय कला, क्राफ्ट, पपेट्री प्रतियोगिता सम्पन्न

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान  में गुरुवार को कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री पर आधारित एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के सभी विकासखण्डों के उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालयों से कुल 60 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए डायट प्राचार्य केएस वर्मा ने कहा कि कला, क्राफ्ट और पपेट्री के माध्यम से न केवल बच्चों में अधिगम के प्रति रुचि उत्पन्न की जा सकती बल्कि उन्हें बहुत आसानी से सिखाया भी जा सकता है। प्रतिभागी शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए प्रवक्ता शशिदर्शन त्रिपाठी ने बताया कि एससीईआरटी द्वारा यह प्रतियोगिता कला, क्राफ्ट और पपेट्री के माध्यम से किये गए नवाचारों को प्रोत्साहित करने और शैक्षिक प्रक्रिया में टीएलएम विकसित करने के उद्देश्य प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है।
प्रतियोगिता में प्रतिभागी शिक्षकों द्वारा भाषा, गणित और विज्ञान विषय पर तैयार किये गए कला, क्राफ्ट और पपेट्री पर आधारित प्रस्तुतिकरण के मूल्यांकन हेतु तीन अलग अलग विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था। भाषा के मूल्यांकन की विशेषज्ञ समिति में प्रवक्ता वंदना चौधरी, मो इमरान एवं गोविंद प्रसाद, गणित के मूल्यांकन की विशेषज्ञ समिति में प्रवक्ता अलीउद्दीन,अजय प्रकाश मौर्य और संदीप कुमार तथा विज्ञान के मूल्यांकन की विशेषज्ञ समिति में प्रवक्ता अजय प्रकाश मौर्य, शशिदर्शन त्रिपाठी और कुलदीप चौधरी थे।
प्रतियोगिता का संयोजन और संचालन प्रवक्ता गोविंद प्रसाद द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रवक्ता संदीप कुमार, डॉ0 मृत्युंजय सिंह, वंदना चौधरी, शशिदर्शन त्रिपाठी, इमरान खान, कुलदीप चौधरी, अजय प्रकाश मौर्य और अलीउद्दीन आदि ने अपना योगदान दिया। प्रशिक्षु हरिओम, विकास, शिवम, अमर, अखिलेश और मदनेश ने प्रतियोगिता सकुशल सम्पन्न कराने में सहयोग किया।