Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बुखार से पीड़ित व्यक्ति तत्काल जॉच कराकर शुरू कराये अपना इलाज: डा. आर.पी. मिश्र

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: डेंगू बुखार का उपचार सम्भव है, बुखार से पीड़ित व्यक्ति तत्काल जॉच कराकर अपना इलाज शुरू कराये। उक्त अपील मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.पी. मिश्रा ने जनपदवासियों से किया है। उन्होने बताया कि डेंगू बुखार से बचाव के लिए आवश्यक है कि एडीज मच्छर को पनपने से रोका जाय। उन्होने कहा है कि एडीज मच्छर केवल पानी मंे पैदा होता है, जैसे-नाली, गड्ढा, रूमकूलर्स, टूटी बोतल, टायर, डिब्बा आदि, जिसका तत्काल सफाई करा दें। उन्होने अपील किया है कि आस-पास यदि मच्छर अधिक हो गये हो, तो दवा छिड़काव के लिए ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामसचिव तथा नगरीय क्षेत्र में नगरपालिका में सूचना दें।
उन्होने अपील किया है कि यदि क्षेत्र में बुखार के मरीज अधिक हो गये हो तो स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पर तत्काल सूचित करे। उन्होने कहा कि एडीज मच्छर दिन में भी काट सकते है, इसलिए इनसे बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतें। यदि डेंगू रोग से ग्रसित कोई रोगी है तो उसे मच्छरदानी के भीतर ही रखें। इस उपाय से अन्य व्यक्तियों को डेंगू बुखार से बचाव हो सकेंगा।
उन्होने अपील किया है कि घर से आसपास सफाई रखें, कूड़ा करकट ईधर-उधर न फेंके, जंगली झाड़िया व घास साफ कर दें। घर के आसपास पानी एकत्र ना होने दें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहने ताकि शरीर का अधिक से अधिक भाग ढका रहें। घर के अन्दर सप्ताह में एक बार मच्छरनाशक दवाई का छिड़काव कर दें। छिड़काव करते समय मुॅह एवं नाक पर कपड़ा बाधे तथा खाने-पीने के सामान को ढक कर रखंे। उन्होने बताया है कि रूमकूलर तथा पानी की टंकी की नियमित सफाई करें, इसको ढंक कर रखे ताकि मच्छर प्रवेश ना करें।
उन्होने बताया कि डेंगू का प्रमुख लक्षण ठंड लगने के साथ तेज बुखार, सिर, मांसपेशी, गले में तथा जोड़ो में दर्द, आखों में दर्द, अत्यधिक कमजोरी, मुॅह में स्वाद का खराब होना है। इसके साथ ही शरीर पर लाल चकत्ते निकल सकते है। साधारण डेंगू बुखार 5 से 7 दिन तक रहता है और रोगी ठीक हो जाता है। डेंगू हमरेजिक बुखार सामान्य बुखार की तरह है तथा इसका उपचार एवं देखभाल घर पर किया जा सकता है। डेंगू शॉक, सिन्ड्रोम में शॉक के लक्षण होते है। रोगी बेचैन हो जाता है, तेज बुखार के बावजूद त्वचा ठंडी रहती है तथा वह धीरे-धीरे होश खोने लगता है। तीनों ही अवस्था में तत्काल चिकित्सक से सलाह करके उपचार करना चाहिए।
सीएमओ ने बताया कि जिले में कुल 44 डेंगू रोगी सूचित किए गये है। इस बुखार से अभी तक किसी की मृत्यु नही हुयी है। दो मरीज जिनकी मृत्यु हुयी है, उसमें से एक लखनऊ तथा एक गोण्डा में हुयी है। उन्होने बताया कि 44 में से 35 मरीजो का स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा सत्यापन कर दिया गया है। उन्होने बताया कि डेंगू प्रभावित विक्रमजोत ब्लाक के सुकरौली गॉव में सुरक्षात्मक उपाय जैसे-फॉगिंग, एण्टीलार्वा छिड़काव, पायरथीरम स्प्रेे, ब्लड जॉच के लिए नमूने एकत्रीकरण का कार्य कराया जा रहा है।