Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कमीशनखोरी से त्रस्त ग्राम प्रधानों ने दिया सामूहिक त्याग पत्र की चेतावनी

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । बस्ती सदर विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की बैठक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रशान्त पाण्डेय की अध्यक्षता में प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में ग्राम प्रधानांे की समस्यायों पर विचार के साथ ही निर्णय लिया गया कि यदि ब्लाक स्तर पर कमीशनखोरी बंद न हुई तो ग्राम प्रधानों का प्रतिनिधिमण्डल जिलाधिकारी से मिलकर समस्याओं के निस्तारण का आग्रह करेगा। यह भी निर्णय लिया गया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो गोरखपुर जाकर ग्राम प्रधान मुख्यमंत्री के समक्ष समस्याओं को रखेंगे।
बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रशान्त पाण्डेय ने कहा कि ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव द्वारा मनरेगा से सम्बंधित कार्यो के लिये कच्चे कार्य हेतु 9 प्रतिशत और पक्के कार्य के लिये 13 प्रतिशत कमीशन की मांग की जाती है। जो ग्राम प्रधान कमीशनखोरी का विरोध करते हैं उनके कार्य स्वीकृत नहीं किये जाते और जांच कराने की धमकी दी जाती है। कहा कि यदि ग्राम प्रधानों का सुनियोजित आर्थिक शोषण बंद नहीं किया जहाता तो ग्राम प्रधान सामूहिक त्याग पत्र पर भी विचार कर सकते हैं। कहा कि डेढ वर्ष के भीतर अब तक बस्ती सदर में 7 खण्ड विकास अधिकारी बदले जा चुके हैं। जो ब्लाक प्रमुख की बात नहीं मानते राजनीतिक दबाव में उनका स्थानान्तरण करा दिया जाता है।
प्रेस क्लब में हुई ग्राम प्रधानों की बैठक में दीपा पाण्डेय, राधिका सिंह, प्रेम उपाध्याय, अब्दुल रऊफ, समद खान, राकेश त्रिपाठी, राजेश चौधरी, लल्लन चौधरी, सुभाष चन्द्र, राम बुझारत, अनिल यादव,  आदि शामिल रहे।
इस सम्बन्ध में बस्ती सदर ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम प्रधानों के आरोप बेबुनियाद और झूठे है। जमीनी धरातल पर विकास कार्यों की जांच कराया जायेगा। यह पूंछे जाने पर कि 7 खण्ड विकास अधिकारी क्योें बदल दिये गये राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह प्रशासनिक विषय है।