सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव ने किया मेडिकल कालेज, ओपेक चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

स्थितियां न सुधरी तो फिर उठेगा विधानसभा में मामला- महेन्द्रनाथ यादव
सरकारी अस्पतालों में नहीं हैं जीवन रक्षक दवायें

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । बस्ती सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव ने सोमवार को मेडिकल कालेज और ओपेक चिकित्सालय कैली का औचक निरीक्षण किया। उन्होने वार्डो में मरीजोें और उनके परिजनों से बातचीत किया तो पता चला कि मरीजों को जीवन रक्षक दवायें नहीं मिल पा रही है। सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि उनके लगातार प्रयास के बावजूद सरकारी अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाओं, संसाधनों की कमी बनी हुई है। चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, टेक्निशियन का भी अभाव है और संविदा कर्मियों को समय से मानदेय नहीं मिल पा रहा है। यदि स्थितियों में शीघ्र सुधार न हुआ तो वे मामले को विधानसभा में पुनः उठायेंगे।
विधायक महेंद्रनाथ यादव ने उपस्थित चिकित्सकोें से कहा कि उन्होने दवाओं की उपलब्धता के लिये हर संभव प्रयास किया इसके बावजूद दवाओं का न आना चिन्ता का विषय है। उन्होने दूरभाष पर मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. मनोज कुमार से कहा कि वे शासन को पत्र भिजवायें, वे स्वयं पैरवी करेंगे जिससे दवाओं की उपलब्धता बनी रहे। डा. अनिल यादव ने विधायक महेन्द्रनाथ को स्थितियों की जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान विधायक महेन्द्रनाथ यादव के साथ विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र दूबे, अरविन्द सोनकर, रजनीश यादव, मो. सलीम, छोटू मिश्रा, गिरीश चन्द्र आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर