Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा की सरकार में उपेक्षित हैं विश्वकर्मा समाज के लोग-राम आसरे विश्वकर्मा 700 से अधिक वादकारियों ने सीएम को भेजा पत्र, त्वरित न्याय प्रदान करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कराने ... जयन्ती पर याद किये गये पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह कुपोषण और एनीमिया से बचाव के लिए कृमि मुक्ति की दवा का सेवन अनिवार्य-सीएमओ पूजन अर्चन के साथ भगवान श्रीराममय हुआ कैली का डायलसिस यूनिट योगी सरकार के जीरो टेलरेंस नीति पर खौलता पानी डाल रही है बस्ती पुलिस सम्पूर्ण समाधान दिवस में 98 मामलें में 06 का निस्तारण जेण्डर रेसियों बढाने के लिए घर-घर सर्वे करके भरवायें मतदाता फार्म: मण्डलायुक्त डीएम एसपी से मिले अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य, संचालित योजनाओं पर चर्चा भाजपा नेता बलराम ने किया पब्लिक डायग्नोसिस सेन्टर के जांच की मांग

पुरानी पेंशन नीति बहाली के लिये डीएम कार्यालय पर गरजे राज्य कर्मचारी

11 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पुरानी पेंशन नीति बहाली के साथ ही 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को हजारों की संख्या में पहुंचे राज्य कर्मचारियों ने परिषद के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा के नेतृत्व में  जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दिया। धरने के बाद मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उप जिला मजिस्टेªट न्याययिक अतुल आनन्द को सौंपा।
सोमवार को दिन में 10 बजे से ही विभिन्न विभागोें के कर्मचारी धरना स्थल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे तो जाम की स्थितियां पैदा हो गई। हजारों की संख्या में उठे कर्मचारियों के हाथ पुरानी पेंशन नीति बहाली के साथ ही 11 सूत्रीय मांगों के निस्तारण की मांग कर रहे थे।
धरने को सम्बोधित करते हुये राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा ,  कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि  सरकार जानबूझकर कर्मचारी हितों की अनदेखी कर रही है। लम्बे समय से पुरानी पेंशन नीति बहाल किये जाने की मांग चल रही है। अनेक राज्य सरकारोें ने पुरानी पेंशन को बहाल कर दिया किन्तु उत्तर प्रदेश की सरकार इस दिशा में गंभीर नहीं है। कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता राज्य कर्मचारी चरणबद्ध ढंग से अपना आन्दोलन जारी रखेगा। कहा कि कर्मचारियों ने जिस प्रकार से आज अपनी ताकत का अहसास कराया है इसी तरह की एकजुटता से हक हासिल होंगे। संचालन करते हुये  जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि कर्मचारी इतिहास के सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। मांगों की अनदेखी चिन्ताजनक है।
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित विशाल धरने को कोषागार कर्मचारी संघ अध्यक्ष अखिलेश पाठक, पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय आर्य, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष अशोक सिंह, कलेक्टेªट कर्मचारी संघ अध्यक्ष अशोक मिश्र, सफाई कर्मचारी संघ के प्रान्तीय   उपाध्यक्ष राजेश कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ अध्यक्ष अरूणेश पाल, ग्राम विकास   अधिकारी संघ      अध्यक्ष अमरनाथ गौतम, सिंचाई संघ अध्यक्ष अशोक सिंह, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ अध्यक्ष ई0 के.के. मिश्र, विकास भवन कर्मचारी संघ महामंत्री ओम प्रकाश, सेल्सटेक्स मिनीस्टीरियल संघ अध्यक्ष सरोज मिश्र, राजस्व संग्रह अमीन संघ अध्यक्ष सन्तोष शुक्ल, ग्राम विकास अधिकारी संघ के मण्डल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, ट्यूबेल टेक्निकल इम्पलाइज एसोसिएशन अध्यक्ष सन्तोष राव, आई.टी.आई. कर्मचारी संघ अध्यक्ष उमारमण त्रिपाठी, सेतु निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष प्रभाकर पाल, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह, डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण अध्यक्ष ई. अभिषेक सिंह आदि ने  सम्बोधित किया। कहा कि कर्मचारी एकजुट रहे तो हमारी मांगे पूरी होकर रहेंगी। हमें पूरी ताकत से अपनी एकजुटता पर जोर देना होगा।
धरने में मुख्य रूप से प्रमोद शुक्ल, रामशंकर चौधरी, फिरोज खान, मो. कलीम, विनय शुक्ल, आशीष शर्मा, जितेन्द्र अरोरा, जलालुद्दीन कुरेशी, अरविन्द चौधरी, बजरंगी प्रसाद, पेशकार, रूद्रनरायन रूदल, शिव कुमार यादव, शिवमंगल पाण्डेय, उमेश वर्मा,  ऋतुराज पाण्डेय, दिनेश सिंह ‘मगन’ मंशाराम, पुष्पारानी, शीतल गुप्ता, ई. आर.पी. यादव, दुर्गेश यादव, ई0 राजेश श्रीवास्तव, जगन्नाथ मौर्य, रणजीत उपाध्याय, शीतला प्रसाद यादव, लालजी कन्नौजिया, आशुतोष पटेल, प्रमोद कुमार, अखिलेश शुक्ला, अवधेश कुमार, कामनी कुमारी, दीपमणि शुक्ल, हरिराम, रामचन्दर, फैजान अहमद, परमात्मा प्रसाद, सुरेन्द्र पाल, रामचन्दर वर्मा,  के साथ ही परिषद एवं विभिन्न विभागों के अनेक पदाधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे।