Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

आशा बहुओं, आशा संगनियों ने मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । सोमवार को आशा कर्मचारी यूनियन की मण्डल अध्यक्ष विमला यादव के नेतृत्व में आशा बहुओं और आशा संगनियों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी को  सम्बोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन उप जिला मजिस्टेªट न्याययिक अतुल आनन्द को सौंपा। मांग किया कि समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण कराया जाय।
ज्ञापन सौंपते हुये मण्डल अध्यक्ष विमला यादव और संरक्षक जगराम यादव ने कहा कि आशा बहुओं और आशा संगनियों का 3 माह से मानदेय और प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं मिल सका है। इस कारण से आर्थिक संकट पैदा हो गया है। स्थानीय स्तर की समस्याओं का भी समाधान नहीं हो पा रहा है। चेतावनी दिया कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान न हुआ तो वे आन्दोलन को विवश हांेगी।
जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन में जनवरी, फरवरी, मार्च 2022 को कोविड 19 प्रति आशा तीन हजार एवं संगनी का पन्द्रह सौ रूपये का भुगतान कराये जाने, पोलिया अभियान, फाइलेरिया अभियान, टी.बी. मरीज की खोज अभियान का  शेष भुगतान कराने,  आशा और संगनियों का अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर 2022 मानदेय, प्रोत्साहन  भुगतान कराने, जिन आशाओं की नियुक्ति मृतक एवं रिक्त स्थान पर हुई है उनका प्रशिक्षण कराकर उनसे योगदान सुनिश्चित कराने, राज्य बजट का अप्रैल 2022 से अक्टूबर 2022 तक के सात माह का मानदेय  भुगतान कराने, हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर के तहत कार्यरत आशाओं का विगत वर्ष एवं वर्तमान वर्ष का भुगतान कराने आदि की मांग शामिल है।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से सरदार सेना जिलाध्यक्ष प्रभाकर वर्मा, फूलचन्द  चौधरी, पूनम चौधरी, कृष्णावती चौधरी, बीनू पाण्डेय, कुशलावती पाण्डेय, सन्तोला देवी, ज्ञानमती, किरन देवी, शालिनी, सावित्री वर्मा, रीता देवी, मंजू देवी, विद्यावती, सुनीता देवी, रूपा चौधरी, अनीता, मिथलेश पाण्डेय, मीरा देवी, सत्यवती, सीतापति, पिंकी गुप्ता, चम्पा देवी, रीता, सुनीता के साथ ही अनेक आशा बहू और संगनी शामिल रहीं।