Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

क्षयरोग को जड़ से समाप्त करने के लिए बैठक सम्पन्न

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 2025 तक क्षयरोग को जड़ से समाप्त करने के प्रधानमंत्री के अति महत्वाकांक्षी योजना टीबी मुक्त भारत के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया के सभागार में टीबी मरीजों की एक बैठक अधीक्षक डा बृजेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें अधीक्षक डा बृजेश ने बताया कि निःक्षय पोषण योजना के अन्तर्गत उपचारित क्षय रोगियों को 500 रु. न्यूट्रीशियन सपोर्ट हेतु प्रतिमाह भुगतान उपचार पूर्ण करने तक डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में किया जाता है इस सुबिधा का लाभ उठाने हेतु आप सभी अपना पासबुक खाता संख्या एवं आधारकार्ड की फ़ोटो कॉपी उपलब्ध करा दें, जिससे निक्षय पोषण योजना का लाभ आपसभी को मिल सके।
चिकित्साधिकारी एमओटीसी डा अभय कुमार सिंह ने कहा कि आपसब यह जरूर ध्यान रखें कि आप सबका दवा एक भी खुराक छूटने न पाए, दवा नियम से प्रतिदिन खायें।
वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि आप सभी यह ध्यान रखें कि इधर उधर न थूकें, खाँसते छीकते समय मुह नाक को ढककर रखें और परिवार के सभी सदस्यों का जांच कराएं।
वरिष्ठ प्रायिगशाला पर्यवेक्षक दुर्गेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि आपसब दवा खाने के साथ साथ समय समय से अपना फ़ॉलोअप भी कराते रहे।
इस दौरान सीबीनाट एलटी सचेत यादव, बीसीपीएम जन्मेजय उपाध्याय, आईओ धीरेन्द्र मिश्र, बीएचडब्लू रोशन कुमार, ट्रीटमेंट सपोर्टर पुन्नी लाल, शिवधारी लाल वर्मा, सकीना बानो, शायरा, सुभावती, संदीप, आयुष, नंदलाल, सुभागा, चुन्नीलाल, बलराम, प्रेमशीला, संतोष तिवारी, दिलीप कुमार, गया प्रसाद, गायत्री, किरन सिंह, शिवदत्त, अरविंद वर्मा सहित अन्य लोग  उपस्थित रहे।