मालगाड़ी की चपेट में आकर कीमैन की मौत

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। मुंडेरवा के निकट रविवार तड़के मालगाड़ी की चपेट में आकर पेट्रोलिंग पर निकले कीमैन की मौत हो गई। रेलवे विभाग के कर्मियों व परिजनों में इस दुर्घटना से शोक की लहर है। मुंडेरवा थाने के अटल नगर किठुरी निवासी नबी रजा (58) अपनी ड्यूटी से लौट रहे थे। गेट नंबर 87 कठिनइया नदी पुल के निकट गोरखपुर की तरफ से आ रही मालगाड़ी ने हॉर्न दिया। पुलिस के मुताबिक धुंध की वजह से नबी रजा समझ नहीं पाए कि ट्रेन किस ट्रैक पर आ रही है जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पुलिस व रेल कर्मी पहुंच गए हैं। परिजनों को इस हादसे की सूचना दी गई है। मुंडेरवा प्रतिनिधि के मुताबिक सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। नबी रजा के दो बेटे और तीन बेटियां हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर