Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

महफूज़ अली जिला चेयरमैन, शहर चेयरमैन बने सलाहुद्दीन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। उ.प्र. कांग्रेस कमेटी अल्संख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने बस्ती में सांगठनिक विस्तार करते हुये महफूज़ अली एडवोकेट को जिला चेयरमैन, सलाहुद्दीन उर्फ अच्छे भाई को शहर चेयरमैन का दायित्व सौंपा है। साथ ही अपेक्षा व्यक्त की है कि इनके नेतृत्व व मार्गदर्शन से जनपद में एक मजबूत संगठन खड़ा होगा और अल्पसंयक हितों के लिये समय समय हर स्तर का संघर्ष किया जायेगा।
प्रदेश सचिव डा. वाहिद सिद्धीकी ने कहा केन्द्र व प्रदेश की सरकारें अल्पसंख्यकों हितों को दरकिनार कर नीतियां बना रही हैं। लांकतांत्रक देश में सरकारों की जिम्मेदारी है कि हर वर्ग का हित सुरक्षित रखा जाये लेकिन मौजूदा सरकारें दोहरी नीति पर काम कर रही हैं। इससे बड़ा दुर्भाग्य नही हो सकता। उन्होने कहा भारत को आजादी दिलाने और वैश्विक पहचान दिलाने में हिन्दुओं, मुसलमानों, सिक्खों का बराबर योगदान रहा है।
ऐसे में किसी एक कम्यूनिटी को टारगेट कर नीतियां बनाने वाली सरकारों को मुहतोड़ जवाब देना होगा। महफूज़ अली एडवोकेट को चेयरमैन, तथा सलाहुद्दीन उर्फ अच्छे भाई को शहर चेयरमैन बनाये जाने पर प्रदेश कांग्रेस सचिव देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, डा. किताबुल्लाह, पूर्व विधायक अंबिका सिंह, रामजियावन, प्रेमशंकर द्विवेदी, शौकत अली नन्हू, बाबूराम सिंह, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ सुरेन्द्र मिश्रा, अलीम अख्तर, नफीस अहमद, नोमान अहमद, फिरोज अहमद सिद्धीकी, वारिस अली सिद्धीकी, मो. रफीक खां, अबू आकिब ने बधाई एवं शुभकामनायें दिया है।