तीन साल के इलाज के बाद अब अपने पैरों पर खड़ा होने लगा प्रभास

– मेरिकल इंडिया ने इलाज में किया सहयोग, जिला अस्पताल में हुआ इलाज

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। लगातार तीन साल तक चले इलाज के बाद नन्हा प्रभास अब सामान्य बच्चों की तरह अपने पैरों पर खड़ा होने लगा है। उसके निशुल्क इलाज में स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था मेरिकल फिट इंडिया फाउंडेशन फॉर एलिमिनेट क्लबफुट ने सहयोग प्रदान किया। जिला अस्पताल बस्ती में संचालित क्लबफुट क्लीनिक में उसकी माइनर सर्जरी के साथ ही पैरों को सीधा करने के लिए प्लास्टर चढ़ाए जाने की कार्रवाई की गई। पैरों को सामान्य बनाने के लिए संस्था की ओर से उसे निशुल्क जूता भी उपलब्ध कराया गया।
बनकटी ब्लॉक के मरवटिया, जोगिया गांव निवासी किसान रामप्रीत और उनकी पत्नी ब्रजबाला ने बताया कि जिला महिला अस्पताल में प्रसव हुआ था। बेटे के जन्मजात दोनों पैर अंदर की ओर मुड़े हुए थे। भविष्य में बेटे को आने वाली समस्या को लेकर वह लोग काफी परेशान थे। सात दिसम्बर 2019 में एक दिन के बेटे को जिला अस्पताल में लाकर दिखाया तो वहां चिकित्सक ने बताया कि क्लबफुट क्लिनिक में बच्चे का बिना किसी खर्च के इलाज हो जाएगा। पहले प्लॉस्टर लगा, इसके बाद 15 फरवरी 2020 को आर्थो सर्जन डॉ. आर चंद्रा ने टेनाटमी (माइनर सर्जरी) कर पैर सीधा किया। 29 फरवरी 2022 को संस्था की ओर से निशुल्क जूते मिले। बच्चा अब सामान्य बच्चों की तरह दौड़ सकता है।
हर शनिवार को होता है पंजीकरण
मेरिकल फिट इंडिया के कार्यक्रम संचालक देवदत्त गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल में हर शनिवार को कमरा नंबर 10 व 11 में शून्य से दो वर्ष तक के टेढ़े-मेढ़े पैर वाले बच्चों का पंजीकरण किया जाता है। संस्था की ओर से दो लोगों का किराया व एक समय के खाने का खर्च भी अभिभावक को दिया जाता है। सभी सुविधा निशुल्क है। आरबीएसके टीम की सहायता से भी इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। पहली  अप्रैल से अब तक डॉ. एसके सिंह व डॉ. सुनील मिश्रा ने 12 केस किए हैं। अब डॉ. आलोक पांडेय क्लबफुट क्लीनिक को देख रहे हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर