Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

लैंगिक भेदभाव के विरुद्ध समुदाय आधारित अभियान  की रुप रेखा तैयार

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती :  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में लैंगिक भेदभाव के विरुद्ध समुदाय आधारित अभियान (25 नवम्बर से 23 दिसम्बर) की रुप रेखा तैयार की गई। जिसमें जिले के लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य एजेंसी महिलाओं और विविध लैंगिक व्यक्तियों के अधिकार बढ़ाना, उनकी लैंगिक स्थिति और बहुआयामी पहचान के आधार पर बिना किसी डर, भेदभाव तथा हिंसा के गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए ढांचागत बाधाओं को दूर करना है ।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि हिंसा के विरूद्ध आवाज उठाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा। उपायुक्त एनआरएलएम रामदुलार द्वारा अन्य विभाग के अधिकारियों को जोड़कर सहभागिता सुनिश्चित करने की बात की गयी तथा लिंग समानता आधारित रैली, शपथ समारोह, सम्मान समारोह के साथ-साथ रंगोली एंव खेलकूद आयोजन कराने की बात भी की गयी ।
इस अवसर पर डीसी मनरेगा संजय शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय, जिला दिव्यांगजन अधिकारी रेखा गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक डी.एस. यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इन्द्रजीत प्रजापति, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिताशरण, खण्ड विकास अधिकारी, डी०एम०एम० एंव बी०एम०एम० मौजूद रहे।