Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

डीएम ने रुधौली क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का आकस्मिक निरीक्षण कर जाना विकास योजनाओं का हाल

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती :  जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन 50 बेड आयुष चिकित्सालय बखरिया, अमृत सरोवर बखरिया, नगर पंचायत रुधौली तथा थाना रुधौली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीसिडको को निर्देश दिया है कि 31 दिसंबर तक कार्य पूर्ण करके विभाग को हस्तांतरित करें। उन्होंने नगर पंचायत के निकट अंत्येष्ठि स्थल के बारे में जांच करके रिपोर्ट देने का एसडीएम रुधौली को निर्देश दिया है। उन्होंने नगर पंचायत द्वारा खरीदे गए एक्सपायरी डेटविहीन सैनिटाइजर, अंत्येष्ठि स्थल निर्माण, एमआरएफ सेंटर, डंपिंग ग्राउंड के बारे में रिपोर्ट देने के लिए एसडीएम रुधौली को निर्देशित किया है। उन्होंने आधे अधूरे बखरिया अमृत सरोवर की जांच कर रिपोर्ट देने के लिए उपायुक्त मनरेगा संजय शर्मा को निर्देशित किया है।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने सबसे पहले 50 बेड आयुष अस्पताल बखरिया का निरीक्षण किया। अस्पताल के कई कमरों में सीलन आना शुरू हो गया है। कुछ कमरों में वेंटिलेशन के लिए कोई खिड़की नहीं है। उन्होंने सीलन का ट्रीटमेंट करने तथा कमरों में शीशे की खिड़की हटाकर जाली लगवाने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल के पैथोलॉजिकल रूम, ऑपरेशन थिएटर, साइड थिएटर, लेबर रूम, टॉयलेट, मरीज प्रतीक्षालय तथा फर्स्ट फ्लोर पर जाकर नेचुरोपैथी एवं योगा कक्ष, प्राइवेट वार्ड, जनरल वार्ड, सेंट्रल स्टोर, थेरेपी रूम आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी बाथरूम में एवं जलापूर्ति के स्थान पर वाटर सप्लाई करके जांच कर लें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि दिसंबर माह में थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन करा कर अस्पताल विभाग को हैंडोवर करें। उन्होंने आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. वी.के. श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि इस अस्पताल में स्टाफ की तैनाती कराएं। उल्लेखनीय है कि 2017-18 में यह अस्पताल बनना शुरू हुआ था। इस पर रुपया 6.95 करोड़ व्यय किया गया है।
जिलाधिकारी ने बखरिया गांव के अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। अमृत सरोवर के चारों ओर पिलर लगा दिया गया है, लेकिन तार नहीं खींचा गया है और ना ही भीठा बनाया गया है। जिलाधिकारी ने इसकी  डीसी मनरेगा से जांच रिपोर्ट तलब किया है। उन्होंने सड़क के संबंध में मंडी समिति से रिपोर्ट तलब करने का भी निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी ने थाना रुधौली का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होने वाला है। ऐसी स्थिति में क्षेत्र में सतर्कता बरतें। सड़क दुर्घटना के ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर ले ताकि वहां पर सुरक्षात्मक कार्य कराए जा सके। उन्होंने उप जिलाधिकारी आनंद श्रीनेत को निर्देशित किया कि सरकारी जमीन चिन्हित करके उस पर से अस्थाई अवैध कब्जा तत्काल हटाए। बखरिया गांव में एक व्यक्ति के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने स्वयं जाकर स्थलीय निरीक्षण किया और पाया कि एक दूसरे आदमी ने गली के निकासी पर चूल्हा बनाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपाल एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्काल चूल्हा हटवा कर रास्ता खुलवाया।
थाना के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक कक्ष, कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के खाली परिसर में वृक्षारोपण का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी आनंद श्रीनेत, तहसीलदार देवकी नंदन त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता आरईडी अरविंद कुमार उपस्थित रहे।