सपा की बैठक में निकाय चुनाव पर चर्चाः जावेद पिण्डारी, समीर चौधरी निकाय चुनाव प्रभारी बने

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर निर्वतमान जिला उपाध्यक्ष समीर चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में निकाय चुनाव तैयारियों पर गहन चर्चा की गई। निवर्तमान अध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने जावेद पिण्डारी और समीर चौधरी को निकाय चुनाव के प्रभारी का दायित्व सौंपा है।
विधायक राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि पार्टी निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी, तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद का चुनाव लड़ने वाले भावी प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर पार्टी की  नीतियों, कार्यक्रम और उद्देश्य से जनता को सीधे जोड़े।
पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र, सिद्धेश सिन्हा, मो. सलीम, रन बहादुर यादव, अरविन्द सोनकर, अयाज अहमद आदि ने बैठक में निकाय चुनाव तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिये। कहा कि भाजपा के कुशासन और स्थानीय स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार से ऊबे मतदाता बदलाव चाहते हैं ऐसे में समाजवादी पार्टी जन विश्वास पर खरा उतरेगी।
सपा के मासिक बैठक में मुख्य रूप से सुमन सिंह, गीता भारती, ज्ञानचन्द  चौधरी, अब्दुल कलाम, राधेश्याम पाण्डेय, राजेन्द्र चौरसिया, फूलदेव यादव, गुलाम गौस, अखिलेश यादव, निजामुद्दीन खन्ना, मो. जावेद, राघवेन्द्र सिंह, चन्द्रेश चौधरी, युगुल किशोर चौधरी, अब्दुल मोईन, राकेश चौधरी, बालकृष्ण साहू, रामकेश चौहान, कौशलेन्द्र सिंह ‘राजू’ राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, रामकृपाल यादव, हृदयराम यादव, अमित सिंह, सुरेन्द्र यादव, मो. स्वालेह, जोखूलाल यादव के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर