Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

एम.बी.बी.एस., जे.ई. मेन्स में सफलता हासिल करने वाले मेधावी सम्मानित

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। रविवार को राजीव दीक्षित करियर इंस्टीट्यूट द्वितीय सत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। निदेशक दीनानाथ पटेल ने बताया कि इंस्टीट्यूट के चार छात्र प्रवीण साहू, रूपम वर्मा, अनामिका पटेल, विवेक कुमार, वर्षा ने एम.बी.बी.एस. और आंचल चौरसिया और विनय कुमार वर्मा को जे.ई. मेन्स में सफलता मिली है।
उप जिलाधिकारी हर्रैया गुलाबचन्द्रा ने रामकृपा योग पीठ हर्रैया के परिसर में आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा कि बस्ती की माटी बहुत उर्वर है। छात्रों को सही दिशा मिले तो वे कई कीर्तिमान बना सकते हैं। वरिष्ठ चिकित्सा डा. वी.के. वर्मा ने सफल छात्रों को बधाई देते हुये कहा कि अन्य छात्र इससे प्रेरणा लें। समाजसेवी ई. वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि हर्रैया जैसे सुदूर  ग्रामीण परिवेश से डाक्टर, इंजीनियर की परीक्षा पास कर चयनित होना एक सपने की तरह था जो साकार हो रहा है, यह बड़ी उपलब्धि है। सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ ने सफल छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
निदेशक दीनानाथ पटेल ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि राजीव दीक्षित कैरियर इंस्टीट्यूट में बेहतर शिक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाता। इसका श्रेय छात्रों के साथ ही सुयोग्य शिक्षकों को भी है।
इस अवसर पर डी.एन. सिंह, अनिल ओझा, एच.एन. पाण्डेय, महन्थराम वर्मा, एस.पी. वर्मा, दिलीप वर्मा, संदीप वर्मा, ओम प्रकाश यादव, राजन चौधरी, अनिल चौधरी, देवेश चौधरी, राम सागर पटेल, डा. नीरज पटेल, डा. मुकुल पटेल, राम प्रकाश चौधरी, अनिल मंजुल के साथ ही बड़ी संख्या में अभिभावक, स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।