भारत जोड़ों यात्रा के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने पर जिले से 100 कांग्रेसी लेंगे हिस्सा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। भारत जोड़ों यात्रा के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने पर प्रत्येक जनपद से कम से कम 100 कांग्रेसी इसमें हिस्सा लेने जायेंगे। बस्ती जनपद से भी 100 से अधिक संख्या में कांग्रेसी हिस्सा लेंगे। यह बातें पीसीसी सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी ने मीडिया को जारी विज्ञप्ति में कहीं। उन्होने कहा सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ों यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ों यात्रा न केवल लाखों नये लोगों को पार्टी के सिद्धान्तों और नीतियों से जोड़ेगी बल्कि मिशन 2024 की पृष्ठभूमि भी मजबूत होगी। उन्होने यह भी कहा भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के इच्छुक कांग्रेसजन अपना पूरा विवरण उनके पास जमा कर दें जिससे यात्रा में शामिल होने की अनुमति के लिये प्रदेश नेतृत्व को भेजा जा सके। कांग्रेस नेता ने कहा समूचा देश राहुल गांधी की मेहनत, उनकी लोकप्रियता और देश के चतुर्दिक विकास की सोच से प्रभावित है। बड़ी संख्या में लोग भारत जोड़ों यात्रा के जरिये पार्टी से जुड़ चुके हैं। यात्रा की लोकप्रियता से भाजपा नेतृत्व बौखलाया हुआ है। निश्चित रूप से भारत जोड़ो यात्रा के दूरगामी परिणाम सामने आयेंगे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर