Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

गोकशी मामले में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी न हुई तो धरने की चेतावनी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । शौर्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को  विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में एक गोष्ठी शिविर कार्यालय सुलक्ष्मी टावर पर सम्पन्न हुई। अखिलेश सिंह ने कहा कि हिन्दू समाज अब जाग्रत हो गया है और अपने छीने हुये अधिकार लेकर रहेगा। कहा कि लम्बे संघर्ष के बाद श्री अयोध्या धाम में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण निरन्तर जारी है। अब काशी, मथुरा के विवादों का भी निस्तारण हो जाना चाहिये।
उन्होने कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ ने सोनहा थाना क्षेत्र के गदापुर चक में गोकशी का मामला प्रमुखता से उठाया, प्रशासन ने कार्रवाई भी किया किन्तु अभी तक न तो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार किये गये न विवेचक को बदला गया। कहा कि यदि 8 दिसम्बर तक प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई कर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी न हुई तो 9 दिसम्बर को विश्व हिन्दू महासंघ जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना देगा।
गोष्ठी में मुख्य रूप से राकेश सिंह, गिरजेश दास, वीरेन्द्र सिंह, संदीप मिश्रा, जय सिंह ‘राना’ विजयशंकर शुक्ला, आशीष उर्फ कल्लू ‘बाबा’ सौरभ तिवारी, अजय मिश्र के साथ ही अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।