Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

भाजपा नेत्री ने उठाया रूधौली नगर पंचायत के भ्रष्टाचार का मुद्दा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । पिछले 5 वर्षो में नगर पंचायत रूधौली द्वारा जन समस्याओं के निस्तारण की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया, नगर पंचायत कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया और नागरिकों को कोई प्राथमिकता नहीं दी गई। यह आरोप लगाते हुये भाजपा नेत्री रंजना सिंह ने कहा कि गैर भाजपाई चेयरमैंन होने के कारण नागरिक सामान्य सुविधाओं से भी वंचित रहे।
रंजना सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा नगर पंचायतों के विकास के लिये अनेक योजनायें और संसाधन उपलब्ध कराये गये किन्तु उनका प्राथमिकता से क्रियान्वयन नहीं कराया गया। कहा कि जनहित के सवालों को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा और यदि पार्टी ने मौका दिया तो वे चुनाव मैंदान में उतरने को तैयार है। कहा कि क्षेत्र के जनता की जरूरतों को कोई महिला ही समझ सकती है। रंजना सिंह ने कहा कि क्षेत्र में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया। ऐसी भी शिकायतें मिली है कि आवास आवंटन में भी मनमानी की गई। सड़क, नालियों के निर्माण में गुणवत्ता का पालन नहीं किया गया। पार्टी इन मुद्दों को प्रमुखता से उठायेगी।