सांसद खेल महाकुंभ के लिये निबन्ध, चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न

9867 छात्रछात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । सांसद खेल महाकुंभ के लिये बुधवार को साऊंघाट विकास खण्ड क्षेत्र के अनेक इण्टर कालेजों एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में ‘राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषयक निबन्ध प्रतियोगिता एवं चित्र कला में स्वामी विवेकानन्द के चित्र बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुये सांसद खेल महाकुंभ के प्रभारी जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि निबन्ध और चित्रकला प्रतियोगिताओं में कुल 9867 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
उन्होने बताया कि ‘राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषयक निबन्ध प्रतियोगिता एवं चित्र कला प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में मुख्य रूप से संरक्षक एवं ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार, संयोजक विद्यामणि सिंह, इन्द्रजीत चौहान, राम प्रताप सिंह, रवि चौधरी, अवनीश सिंह, अर्जुन उपाध्याय, चन्द्रमा कौशिक, एबीएसए धीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, धर्मराज गुप्ता, पिन्टू चौधरी के साथ ही अनेक प्रधानाचार्यो, शिक्षकों ने योगदान किया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर