Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

सीएम भूपेश बघेल बोले- हम दलबदल नहीं चाहते, हमारे पास पर्याप्त विधायक

रायपुर जरा हटके। मरवाही उपचुनाव से पहले मंत्री जयसिंह अग्रवाल के बयान के बाद जोगी कांग्रेस में खींचतान मची हुई है। सियासत के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साफ कर दिया कि जोगी कांग्रेस के विधायक कांग्रेस में आना चाहते हैं, लेकिन वह दलबदल नहीं चाहते ।उन्होंने कहा कि हमारे पास पर्याप्त विधायक है। इसलिए हम जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं करना चाहते हैं। लेकिन इस पर हाईकमान को ही फैसला करना है। दूसरी तरफ देवव्रत सिंह ने दो टूक शब्दों में स्वीकार किया कि उनको कांग्रेस में ही अपना भविष्य दिखता है और वे उचित समय आने पर कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में दो ही पार्टी कांग्रेस और भाजपा का भविष्य है। कांग्रेश हमारे खून में है। कांग्रेस से ही 3 बार विधायक और एक बार सांसद बना। भावनात्मक रूप से कांग्रेसी है लेकिन संवैधानिक रूप से जोगी कांग्रेस के विधायक हैं। इसलिए अभी हम पार्टी में बने रहेंगे। यदि चार में से तीन विधायक कांग्रेस में शामिल होने पर सहमत होते हैं और कांग्रेस इस पर सहमति देती है तो हम कांग्रेस पार्टी में जाएंगे।देवव्रत ने कहा कि जोगी कांग्रेस के कांग्रेस में विलय की बात पिछले डेढ़ साल से चल रही है।
विधायक देवव्रत सिंह के बयान के बाद बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा ने भी देवव्रत के साथ खड़े होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वे विधायक देवव्रत के साथ हैं। देवव्रत जिस पार्टी में जाना चाहते हैं, मैं उनके साथ रहूंगा। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की सुप्रीमो रहे अजीत जोगी उनके राजनीतिक गुरु थे। लेकिन अब उनके जाने के बाद वे विधायक देवव्रत सिंह के साथ हैं।