मुण्डेरवा चीनी मिल में गन्ना खरीद, ढुलाई की व्यवस्था न होने से किसान परेशान

समिति पदाधिकारियों ने डीएम से किया समस्याओं के निस्तारण की मांग
तीन दिनों से क्रय केन्द्रों पर गन्ना लेकर खड़े हैं किसान

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । गुरूवार को सहकारी गन्ना विकास समिति मुण्डेरवा के निवर्तमान अध्यक्ष एवं भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दिवान चन्द पटेल के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने  जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से वार्ता कर मुण्डेरवा चीनी मिल में गन्ना खरीद, ढुलाई आदि की समस्याओं पर वार्ता कर निस्तारण की मांग किया।
समिति के निवर्तमान अध्यक्ष दिवान चन्द पटेल ने जिलाधिकारी को बताया कि मुण्डेरवा चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना क्रय केन्द्रों पर पिछले तीन दिनों से गन्ना लेकर किसान खडे है किन्तु श्रमिक और ट्रान्सपोर्ट की व्यवस्था न होने के कारण गन्ने की तौल नहीं हो पा रही है। गन्ना तौल के नाम पर किसानों से 50 से 100 रूपये तक अवैध मनमानी वसूली की जा रही है। मिल द्वारा समानुपातिक रूप से गन्ना नहीं खरीदा जा रहा है। गेट पर गन्ने की तौल आगे है और सेन्टर पर पीछे है। सामान्य प्रजाति का गन्ना बोने वाले किसान को अभी तक कोई पर्ची जारी नहीं हुई जिससे किसान परेशान है। किसानों का गन्ना न बिकने के कारण गेहूं की बुवाई प्रभावित हो रही है।
समिति के निवर्तमान उपाध्यक्ष विश्वजीत पाल ने बताया कि जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। बताया कि मुण्डेरवा चीनी मिल क्षेत्र में  जिस ठेकेदार को पिछली बार गन्ना ढुलाई का ठेका दिया गया था और उसके विरूद्ध एजीएम की बैठक में निन्दा प्रस्ताव पास कर कार्य न देने पर सहमति बनी थी न जाने किन परिस्थितियों में उसे पुनः 29 क्रय केन्द्रों का गन्ना ढुलाई ठेका दे दिया गया जिसका खामियाजा किसान भुगत रहे है। ठेकेदार द्वारा ट्रक की जगह ट्राला से गन्ने की ढुलाई कराया जा रहा है जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। प्रतिनिधिमण्डल ने डीएम से आग्रह किया कि ढुलाई, श्रमिकों की समस्या ठीक कराया जाय अन्यथा की स्थिति में गन्ना किसान आन्दोलन को बाध्य होंगे।
डीएम से मिलकर समस्याओं की जानकारी देने वाले प्रतिनिधि मण्डल में विनोद राय, फूलचन्द पटेल, राम सुरेश यादव, पंचराम चौधरी, रामफल यादव, बिन्द्रेश चौधरी, शोभाराम ठाकुर,  सुनील कुमार, चन्द्रशेखर, जगन्नाथ मौर्य आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर