छात्रा अतकमा नसीम ने विज्ञान वर्ग में प्रदेश में प्राप्त किया द्वितीय स्थान

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। 50 वीं राज्य स्तरीय जवाहर लाल नेहरु विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा अतकमा नसीम ने विज्ञान वर्ग में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल सेक्टर-14, इन्दिरा नगर, लखनऊ में 12 से 15 दिसम्बर 2022 तक आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम में बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज बस्ती की कक्षा 10 की छात्रा अतकमा नसीम को विज्ञान वर्ग में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। अतकमा नसीम की इस उपलब्धि पर बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय की विज्ञान वर्ग की शिक्षिकाएं नजराना बतूल, अलसबा, मलिक सबा, प्रेमलता, हुमा सदफ, शकील को उनके कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन के लिए बधाई दी।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर