Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

द्वितीय पुण्य तिथि पर याद किये गये कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पं. राम मिलन चतुर्वेदी

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष पं. राम मिलन चतुर्वेदी को उनके द्वितीय पुण्य तिथि पर याद किया गया। उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने पं. राम मिलन चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के साथ ही कांग्रेस कार्यालय के निर्माण में उनका विशेष योगदान रहा। उनकी निष्ठा कांग्रेस के प्रति समर्पित रही। वे सदैव याद किये जायेंगे।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय ने कहा कि पं. राम मिलन चतुर्वेदी निष्ठावान कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता थे। उनके बताये रास्ते पर चलकर कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उनके पुत्र राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि वे आखिरी सांस तक कांग्रेस मंे रहे और घर पर भी उन्हें नेताजी कहकर ही बुलाया जाता था। उनकी स्मृतियां सदैव प्रेरणा देती रहेंगी। उनकी स्मृति में कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
पूर्व विधायक अफसर यू. अहमद, प्रेमशंकर द्विवेदी, देवी प्रसाद पाण्डेय, नोमान अहमद, सूर्यमणि पाण्डेय, नर्वदेश्वर शुक्ल, सुरेन्द्र मिश्र, विनोद रानी आहूजा, नीलम विश्वकर्मा, उमेश चन्द्र मुन्ना पाण्डेय आदि ने पं. राम मिलन चतुर्वेदी के साथ बिताये क्षणों को याद करते हुये कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के निर्माण में उन्होने पूरी ताकत लगा दिया। वे हर क्षण कांग्रेस की मजबूती के साथ ही यथासंभव लोगों की सेवा में लगे रहे। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।

पं. राम मिलन चतुर्वेदी को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से चन्दन चर्तुवेदी, प्रशान्त पाण्डेय, अमर बहादुर शुक्ल, अतीउल्ला सिद्दीकी, अभिषेक शुक्ल, रत्नेश चतुर्वेदी, नरेन्द्रलाल श्रीवास्तव, लक्ष्मीकान्त मिश्र, राधारमण मिश्र, सुधीर यादव, सुनील पाण्डेय, अशंक बल्लभ चतुर्वेदी, राजकुमार चतुर्वेदी, डी.पी. शुक्ला, संजय चौबे, बजरंगी मिश्रा, दुर्गेश त्रिपाठी, रामचन्द्र चौहान, जगदीश, अभय, फैजू, सर्वेश शुक्ल, सत्य प्रकाश पाण्डेय, अतुल श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश पाठक के साथ ही परिजन और कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।  इसी कड़ी में पं. राम मिलन चतुर्वेदी द्वारा स्थापित बाबा रामदास पूर्व माध्यमिक विद्यालय कैथोलिया में प्रबन्धक राहुल चतुर्वेदी, शिक्षकों, परिजनों और विद्यालय परिवार ने उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।