Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सामाजिक संस्था ने गरीबों और असहायों को वितरित किया कम्बल

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्तीः जिले में सामाजिक संस्था चित्रांश क्लब की महिंला विंग की ओर से गरीबों और असहायों को कम्बल वितरित किया। जिलाध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव के आवाह्न पर इकट्ठा हुये पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रौता चौराहा, बड़ेवन, जिला अस्पताल, रोडवेज, रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर जरूरतमंदों को कम्बल ओढ़ाकर उनका आर्शीवाद लिया। प्रतिमा श्रीवास्तव ने कहा जरूरतमंदों की सेवा मानवधर्म है।
इस क्षेत्र में हर सक्षम व्यक्ति को आगे आना चाहिये। चित्रांश क्लब प्रतिवर्ष ठण्ड के मौसम में ठंड से ठिठुर रहे जरूरतमंदों को कम्बल वितरित करता है। इसी कड़ी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब संस्थापक राजेश चित्रगुप्त ने कहा सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन मिलजुलकर करने की जरूरत है। इस अवसर पर दिनेश श्रीवास्तव, पण्डित सरोज मिश्रा, क्लब की महामंत्री अर्चना श्रीवास्तव, संस्थापिका रेखा चित्रगुप्त, संयोजिका संध्या दीक्षित, सर्वेश श्रीवास्तव, जी रहमान, शेषनरायन गुप्ता, स्टेशन अध्यीक्षक मो. नईम, मुजीब अहमद, अनिल श्रीवास्तव, संजू श्रीवास्तव, उदयशंकर श्रीवास्तव, शीला पाठक, निधि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।