उद्योग बन्धु की बैठक में मातहतों को निर्देश

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : आगामी यूपी इन्वेस्टर समिट के लिए जनपद से 500 करोड़ रूपये की लागत से उद्योग स्थापना कराने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्टेªट सभागार में आयोजित उद्योग बन्धु की बैठक में उन्होने कहा कि जनपद में एग्रो प्रोसेसिंग मत्स्य, रेशम, पावरलूम के क्षेत्र में उद्योग स्थापना की काफी संभावना है। उद्यमी इन क्षेत्रों में यूनिट लगाकर जिले में आर्थिक विकास तथा रोजगार प्रदान कर सकते है।
उन्होने कहा कि जनपद में आलू भण्डारण के अलावा सब्जी एवं फल भण्डारण के लिए कोई कोल्ड स्टोरेज नही है। उन्होने निर्देश दिया कि यहॉ के फर्नीचर उद्यमियों को बिजनौर, सहारनपुर का भ्रमण कराया जाय। इसके अलावा पावरलूम के क्षेत्र में कार्य करने के लिए टांडा, संतकबीर नगर, मऊ, आजमगढ से उद्यमियों को बुलाकर जिले में एक बड़ा सेमीनार आयोजित किया जाय। पावरलूम का क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए आर्थिक विकास का नया द्वार खोलेंगा। जिले की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संतकबीरनगर तथा टांडा पावरलूम क्षेत्र का भ्रमण कराया जायेंगा।
रेशम विभाग द्वारा कजरी फार्म पर धॉगा बनाने की यूनिट स्थापित की जा रही है। उद्यमी रेशम से संबंधित बड़ी यूनिट लगाकर यहॉ कोया एवं धागे का उपयोग कर सकते है। यूपीसीडा द्वारा 50 करोड़ से कम लागत की औद्योगिक इकाई की स्थापना कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
उद्यमियों के सुझाव पर उन्होने आश्वासन दिया कि नयें रिंगरोड के आस-पास 50 एकड़ क्षेत्रफल में औद्योगिक आस्थान स्थापित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेंजा जायेंगा। बैठक में निवेशमित्र पोर्टल, विद्युतभार स्वीकृति, स्वरोजगारपरक योजनाओं, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, एक जनपद एक उत्पाद तथा औद्योगिक ईकाइयों की कानून व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गयी।
बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप ने किया। बैठक में सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, अधिशासी अभियन्ता विद्युत महेन्द्र मिश्र तथा एम. के. गौड़, एडी रेशम रितेश सिंह, ग्रामोद्योग अधिकारी पी.एन. सिंह, कृषि अधिकारी मनीष सिंह, लीड बैंक मैनेजर अविनाश चन्द्रा, चेम्बर आफ इंडस्ट्री के अध्यक्ष ए.के. सिंह, सचिव एच.एस.शुक्ला, अनिल सिंह रैकवार, उद्यमी रमेश पटेल, जी.पी. सिंह, एम.के. अग्रवाल, गुरूचरण सिंह, हेमन्त कुमार, ईश्वर मिश्रा, यूपीसीडा के एस.सी. पाण्डेय, श्रीकान्त एंव विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर