पुण्य तिथि पर याद किये गये पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह को उनके 28 वीं पुण्य तिथि पर याद किया गया। रविवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा जिलाध्यक्ष बैजनाथ शर्मा के संयोजन में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ज्ञानी जैल सिंह ने देश के सातवें राष्ट्रपति के रूप में निष्ठा के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन किया। विधायक, मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
पुण्य तिथि पर ज्ञानी जैल सिंह के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें नमन् करने वालों में मुख्य रूप से उदयराज विश्वकर्मा, हरे श्याम विश्वकर्मा, परमात्मा शर्मा, ब्रम्हानन्द शर्मा, राजेश शर्मा, नन्द किशोर विश्वकर्मा, विश्वनाथ शर्मा, विजय शर्मा, रामकेश विश्वकर्मा,, वीरू विश्वकर्मा, विन्देश्वरी विश्वकर्मा, आदित्य शर्मा, अजय शर्मा आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर