8 सूत्रीय मांगो को लेकर शिक्षकों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

7 वर्षो से नहीं प्रकाशित हुई अध्यापकों की संवर्गवार वरिष्ठता सूची

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक षिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में बुधवार को संघ पदाधिकारियों, शिक्षकों ने वरिष्ठता सूची प्रकाशित कर शिक्षकों की पदोन्नति सुनिश्चित किये जाने की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। कडाके की ठंड के बीच शिक्षक अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। निर्णय लिया गया कि जब तक पदोन्नति की वरिष्ठता सूची के साथ ही 8 सूत्रीय मांगे पूरी नहीं की जाती अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। मांगो से सम्बंधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। गुरूवार को अवकाश होने के कारण धरना शुक्रवार से होगा।
धरने को सम्बोधित करते हुये संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि पिछले 7 वर्ष से  अध्यापकों की वरिष्ठता सूची को तैयारकर प्रकाशित नहीं किया गया। इसके चलते शिक्षकों की पदोन्नित बाधित है। कहा कि वरिष्ठता सूची प्रति वर्ष प्रकाशित हो जानी चाहिये किन्तु उसे लम्बित रखा गया है। कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती बीएसए कार्यालय के कार्य अवधि में दिन में 10.30 बजे से 3.30 बजे तक अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा और प्रत्येक दिन ज्ञापन सौंपा जायेगा। जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन को लेकर पूरे प्रदेश में आधार कार्ड बनना बन्द हो गया था जिसके कारण विद्यालयों के बच्चों का आधार कार्ड नही बन पाया, इसके कारण जनपद में लगभग 450 शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया । मुख्य सचिव उ.प्र. ने भी एनपीएस कटौती के नाम पर वेतन न रोके जाने का आदेश जारी किया है। ऐसी स्थिति में  शिक्षकों का जबरदस्ती एनपीएस न काटा जाय और न ही इसके कारण किसी का वेतन बाधित किया जाय। संघ के संयुक्त मंत्री विजय प्रकाश चौधरी ने कहा कि निरीक्षण के नाम पर बिना स्पष्टीकरण के किसी भी शिक्षक का बेतन बाधित करने या निलम्बन की कार्यवाही न किया जाय। कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव ने कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।
धरने में मुख्य रूप से राजकुमार सिंह, इन्द्रसेन मिश्र, सूर्य प्रकाश शुक्ल, राजीव पाण्डेय, अश्विनी पाण्डेय, देवेन्द्र वर्मा, चन्द्रभान चौरसिया, रजनीश मिश्र, विनोद यादव, राम प्रकाश शुक्ल, अभिषेक उपाध्याय, रामभरत वर्मा, अश्विनी पाण्डेय, राजेश यादव, इश्तियाक अहमद, अब्दुल मारूफ के साथ ही बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल रहे। संचालन बब्बन पाण्डेय ने किया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर