संगीतमयी सांई कथा में उमड़ी आस्था

भक्तों ने किया अभिषेक, निकली पालकी

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती।  गुरूवार को सांई कृपा संस्थान द्वारा गौरीदत्त धर्मशाला के सभागार में एक दिवसीय संगीतमयी सांई कथा का आयोजन सांई सेवक उमाशंकर जी महराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। दोपहर में गौरीदत्त धर्मशाला से होते हुये सांई पालकी निकाली गई जिसमें संरक्षक एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के साथ ही बड़ी संख्या में सांई भक्तों ने हिस्सा लिया।
कथा व्यास सांई सेवक उमाशंकर जी महराज ने सांई जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि साईं बाबा ने अपना पूरा जीवन फकीरों की तरह जनकल्याण का काम करते हुए व्यतीत कर दिया। आज भी साईं भक्त अपनी हर समस्याओं के समाधान के लिए साईं दरबार पहुंच जाते हैं। साईं बाबा की पूजा के लिए गुरुवार का दिन सबसे खास है। कहा कि भारत में कई ऐसे पूज्य संत हुए हैं, जिनके चमत्कार न सिर्फ जीवनकाल के दौरान बल्कि उनके द्वारा समाधि लेने के बाद भी जारी हैं। शिरडी के साईं बाबाएक ऐसी दिव्य आत्मा हैं, जिनके दरबार में जाने वाला भक्त खाली हाथ नहीं जाता है।
कथा से पूर्व सांई सेवक उमाशंकर जी महराज के सानिध्य में श्री सांई बाबा का अभिषेक, श्री सांई स्तवन मंजरी पाठ, श्री सांई सर्व मनोकामना सिद्ध यज्ञ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आस्थावान श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
श्री सांई पालकी के साथ ही अनेक आयोजनों में मुख्य रूप से, मनोज कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार श्रीवास्तव, अंकुर वर्मा, अमृतपाल सिंह ‘सनम’ सिद्धेश कुमार सिन्हा, रामभवन यादव, भोला पाण्डेय, राजन गुप्ता, प्रमोद श्रीवास्तव, गौरीशंकर यादव, प्रकाश श्रीवास्तव, अब्दुल रहमान, राजेश चित्रगुप्त, रीतेश यादव, मो. शाहिद, आशुतोष श्रीवास्तव, भोला यादव के साथ ही अनेक श्रद्धालु शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर