Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

गुरु गोविंद सिंह  के 356 वें प्रकाश उत्सव के लिये तैयारियां जोरों परः निकली प्रभातफेरी

6 से 8 जनवरी 2023 तक होंगे मुख्य आयोजन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । ‘मानस की जाति सभहे एकह पहचानवे’ का संदेश देने वाले संत सिपाही  सर्वस्व दानी दशम गुरु साहिबे कमाल गुरु गोविंद सिंह जी का 356 वां प्रकाश उत्सव जन्म दिवस गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरु गोबिंद सिंह नगर कम्पनी बाग बस्ती के तत्वावधान में मनाए जाने की तैयारियां जोरों पर है । 24 दिसम्बर सेे गुरुद्वारा साहब में निरंतर श्री गुरुग्रंथसाहब का अखंड पाठ चल रहा है जिसे लेकर सिख संगत भक्तजनों में बहुत उत्साह है । गुरु गोविंद सिंह जी के 356 वां प्रकाश उत्सव 6 जनवरी को शोभा यात्रा और 8 जनवरी को कीर्तन दरबार और गुरू के लंगर के साथ सम्पन्न होगा। इस अवसर पर विभूतियों को सिरोपाव भेंटकर सम्मानित किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुये गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरु गोबिंद सिंह नगर कम्पनी बाग के गुरू घर सेवक एवं मीडिया प्रभारी सरदार जगबीर सिंह ने बताया कि प्रातः कालीन अमृतवाणी गुरु जी के शांति एकता संदेश के रूप में जन जागरण कर प्रभात फेरी निकाली जा रही है । यह प्रभात फेरी गुरुद्वारा कंपनी बाग से प्रारंभ होकर शब्द भजन कीर्तन करते हुए गुरुजी का संदेश को जन-जन पहुंचाते हुए गुरुद्वारा गांधीनगर में पहुंचती है । गुरुद्वारा गांधीनगर  से चलकर फिर वापस गुरुद्वारा कंपनी बाग में कीर्तन एवम  प्रसाद ग्रहण करने के बाद संपन्न होती है ।  प्रभात फेरी  29 दिसंबर से प्रभात फेरी प्रारंभ हुई  जिसमे जो 6 जनवरी 2023 तक निरंतर चलता रहेगा । 29 दिसम्बर गुरूवार को गुरु द्वारा साहिब में नए केसरी निशान का चोला भी बदला गया ।
बताया कि खालसा पंथ के जनक श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने देश धर्म की रक्षा मानवता कल्याण के लिए जीवन भर संघर्ष किया राष्ट्र और समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए सामाजिक समरसता  का जो संदेश दिया है और उनके चार साहबजादे पुत्रो माता गुजरी जी एवम पिता गुरु तेग बहादुर जी ने देश और धर्म  के लिय जो कुर्बानी दी है वह इतिहास में  मिसाल है । बताया  कि  श्री गुरु गोविंद सिंह जी के इतिहास उनकी शिक्षाओं को दर्शाते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहब के चरणों में समर्पित दिनांक 6  जनवरी  को बस्ती शहर में विशाल नगर कीर्तन भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें विश्व विख्यात गतका पार्टी  तरनतारन पंजाब वाले भव्य  शोभा यात्रा जलूस में पहुंचेंगे और उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन करेंगे ।
सरदार जगबीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में  गुरुद्वारा कंपनी बाग के मुख्य ग्रंथी  ज्ञानी गुरजीत सिंह,  मुख्य सेवादार सरदार हरि सिंह बबलू , कुलदीप सिंह, ज्ञानी प्रदीप सिंह, जोगेंद्र सिंह , जसबीर  सिंह विक्की , हरभजन सिंह, इंदर पाल सिंह , हरदीप सिंह, रोमा सिंह, बलजीत सिंह ,साहिब सिंह ,सेनकी सिंह , करण सिंह , सिमर सिंह, हरमनबीर सिंह, दमनप्रीत सिंह ,गुरुमुख सिंह ,हरजस सिंह, दिल ज्योति सिंह , दिव्य ज्योत सिंह,  सतेंद्र सिंह , मनदीप सिंह,  गोलू मोर्य, प्रमोद सूरी ,ओम प्रकाश अरोड़ा, जय प्रकाश अरोड़ा, अमृत पाल सिंह सनम, सरबजीत सिंह,  सुधांशु मल्होत्रा, नीरज धवन के साथ ही बड़ी संख्या में लोग योगदान कर रहे हैं।