रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के नये सत्र के पदाधिकारी घोषित

प्रतिभा गोयल होगी 2023-24 की अध्यक्ष
अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने गिनाई उपलब्धियां

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर की विशेष सभा में सत्र 2023-24 की अध्यक्ष रोटेरियन प्रतिभा गोयल ने कार्यकारिणी की घोषणा की । इनमें सचिव  डॉ शिव प्रकाश भारती, उपाध्यक्ष  राम दयाल चौधरी, कोषाध्यक्ष रो.किशन कुमार गोयल, सार्जेंट एट आम्स  अनमोल मोदी, जनसंपर्क अधिकारी डॉ अफजल हुसैन के साथ ही  अभिषेक त्रिपाठी, विनय मौर्या, सत्येन्द्र नाथ दुबे,  धर्मेन्द्र चौरसिया, डॉ आलोक रंजन वर्मा को निदेशक एवं  राजेश्वरी देवी को सह सचिव  का दायित्व सौपा गया। इसके साथ ही सत्र 2024-25 के अध्यक्ष के रूप में रो. अशोक कुमार शुक्ला की घोषणा की गई।
सभा की अध्यक्षता करते हुये क्लब अध्यक्ष  डॉ वी के वर्मा ने  कहा कि रोटरी सेवा का क्षेत्र है और इससे जुड़कर मानव कल्याण के अनेक किये जाते हैं। संचालन चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन किशन कुमार गोयल चेयरमेन कोर कमेटी ने किया
इस अवसर पर रोटेरियन डॉ श्याम नरायन चौधरी, आदि सदस्य उपास्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुआ। कार्यक्रम के अंत में  प्रधानमंत्री की माता हीराबा के निधन पर 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर