Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

समाजवादियों ने पुण्य तिथि पर पूर्व मंत्री राजनारायण को किया नमन्

इंदिरा गांधी को पराजित कर राजनारायण जी ने रचा था इतिहासमहेन्द्रनाथ यादव

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। शनिवार को लोक बंधु राज नारायण को उनके 36 वें पुण्य तिथि पर  समाजवादी पार्टी कार्यालय पर याद किया गया। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि प्रखर समाजवादी पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजनारायण जी ने इंदिरा जी को चुनाव में परास्त कर इतिहास रचा था।
कहा कि 69 साल की उम्र में राजनरायन जी 80 बार जेल गए और जेल में कुल 17 साल बिताए इसमें तीन साल आजादी से पहले और 14 साल आजादी के बाद। उनके बढते प्रभाव से लौह महिला इंदिरा  गांधी बुरी तरह डर गईं थीं, इतनी आतंकित हो गईं कि इमरजेंसी लगा दी। कहा कि  जनहित में संसदीय मर्यादाओं को तोड़ने में राजनारायण ने कभी संकोच नहीं किया, जनता के हित को सर्वोपरि मानने वाले राजनारायण हमेशा लीक से अलग हट कर चलने वाले राजनेताओं में शुमार किए जाते रहे। वे प्रारंभिक दौर से ही कांग्रेस के भीतर व्याप्त भ्रष्टाचार और वंशवाद के चलन का विरोध करते रहे। आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले राजनारायण श्रीमती इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार एवं वंशवाद की जननी के रूप में मानते थे।  ऐसे महान नेता से युवा पीढी को प्रेरणा लेनी चाहिये।
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, सपा नेता चन्द्रभूषण मिश्र ने राजनारायण जी को नमन् करते हुये कहा कि वे आपातकाल में धूमकेतु की तरह उभरे, राजनारायण आपातकाल और इसकी चुनौतियां के पर्यायवाची बनकर उभरे। जनआंदोलन पूरे देश में तेज हो गया। नौजवानों की टोली सिर पर कफन बांधे पूरे देश में जेल में बंद नेताओं के आह्वान पर कूद पड़ी, उनकी गिरफ्तारियां भी हुईं, लेकिन, आंदोलन रुकने का नाम नहीं ले रहा था, अंततः इंदिरा गांधी को ये बात समझ में आ गई ‘जनता ही जनार्दन’ है और आपातकाल को हटा दिया गया।  देश में नए चुनाव की घोषणा हुई. रायबरेली से राजनारायण ने इंदिरा गांधी को 1977 के चुनाव में पराजित किया और पूरे देश में लोकशाही की स्थापना हुई।  यह भी कहा जाने लगा कि राजनारायण ने इंदिरा गांधी को कोर्ट में और वोट में हराकर देश में एक नए इतिहास का सूत्रपात किया। वे आम आदमी के हितों के लिये आजीवन संघर्ष करते रहे। संचालन करते हुये सपा उपाध्यक्ष जावेद पिण्डारी ने राजनारायण जी के जीवन संघर्ष और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिद्धेश सिन्हा,  मो. सलीम, अरविन्द सोनकर, राजेन्द्र यादव, वीरेन्द्र चौधरी, मो. शाहिर, मो. जावेद,  भोला पाण्डेय, राजा राम यादव, गिरीश चन्द्र, इन्द्रावती शुक्ल, हनुमान गौड़, मो. सलीम, युगुल किशोर चौधरी, हाफिज इलियास, चन्द्रिका यादव, दीपू चौधरी, विन्द्रेश चौधरी, भोलू, रामकृष्ण चौहान, विनोद चौधरी, चन्द्र प्रकाश चौधरी, बालकृष्ण साहू, जोखू लाल यादव, रिक्की सिंह रजवन्त यादव, अनिल निषाद, अंकित कुमार पाण्डेय, कपिलदेव, श्रीधर पाण्डेय, राधेश्याम पाण्डेय, प्रशान्त कुमार यादव, विनोद यादव, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, राहुल सिंह, जयराज यादव, मो. हाशिम, गजेन्द्र पाल, दाउद खान, राम सिंह यादव, घनश्याम यादव के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं ने राजनारायण जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।